मिथुन साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस हफ्ते आपकी बुद्धिमानी की परीक्षा होगी

Updated:
विज्ञापन
Mithun Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2026

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक

Mithun Saptahik Rashifal: क्या इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ेंगी? स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या तनाव परेशान करेगा? करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या चुनौतियां आएंगी? जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Mithun Saptahik Rashifal, मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की एकादश, द्वादश,पहले तथा सप्ताह के अंतिम दिन दूसरे भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को दशम भाव में उदय होंगे तथा शुक्र और सूर्य की युति एकादश भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की द्वादश भाव में संचरण करेगे. मिथुन राशि को यह सप्ताह परिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी बनेगी क्योंकि दशम भाव में शनि मंगल बुध की युति है परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर रहे. विदेश जाने का प्लान किए है सफलता मिलेगा नवम भाव का राहु तथा तीसरे भाव का केतु धार्मिक कार्य से दूर रखने का प्रयास करेंगे

करियर/बिजनेस: मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा.शुरुआती दिनों में काम का दबाव और मानसिक उलझनें बनी रह सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में होती जाएगी.केंद्र में बैठे गुरु शिक्षा को मजबूत करेंगे साथ ही नौकरी में आपकी बुद्धिमानी और निर्णय क्षमता की परीक्षा होगी, जिसे आप अच्छे से संभाल लेंगे. बिजनेस में किसी भी बड़े निवेश या फैसले को टालना बेहतर रहेगा और सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक होगा.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए स्पष्ट बातचीत करना जरूरी रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में पेट और पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें और अनियमितता से बचें.

सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है, साथ ही अनावश्यक खर्चों से बचें.

उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें, हरी वस्तु का दान करें और तुलसी के पास दीपक जलाएं.

शुभ दिन: सोमवार मंगलवार शुक्रवार
शुभ रंग: स्काई ब्लू और हल्का हरा,
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola