ePaper

मिथुन राशिफल 20 जनवरी 2026: आज दिन भर सताएगी बेचैनी और लव लाइफ में बढ़ेगा तनाव, पार्टनर के साथ बातचीत में बरतें सावधानी

Updated at : 20 Jan 2026 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
Mithun Aaj Ka Rashifal
मिथुन आज का राशिफल 20 जनवरी 2026

Mithun Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानें आज का मिथुन राशिफल.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ चंद्रमा,मंगल,बुध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार….

आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर click करें.

Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

आज दिमाग तेज चलेगा, लेकिन हर बात बोल देना जरूरी नहीं होगा. आप चीजों को जल्दी समझेंगे, पर सही समय पर सही शब्द चुनना ही आज की कुंजी है. कोई पुरानी बात या अधूरा मुद्दा फिर सामने आ सकता है. आज आप कम बोलकर ज्यादा असर छोड़ सकते हैं. शाम के समय कोई मैसेज, कॉल या खबर सोच की दिशा बदल सकती है.

करियर / बिजनेस: आज वर्कप्लेस पर राजनीति से दूरी रखें. किसी की बातों में आकर अपनी इमेज खराब न करें. जॉब में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन उसके साथ दबाव भी आएगा. जॉब बदलने का मन बनेगा, पर आज सिर्फ विकल्प तलाशें. बिजनेस में कॉन्ट्रैक्ट, डील या नए पार्टनर को लेकर सतर्क रहें, साइन करने से पहले हर लाइन पढ़ें. शॉर्टकट आज नुकसान दे सकता है. फ्रीलांस और मीडिया से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आज बातचीत से माहौल बनेगा या बिगड़ेगा. किसी बात को गलत तरीके से पेश करने पर विवाद हो सकता है. घर के किसी सदस्य से विचारों का टकराव भी होगा और बाद में समझौता भी. भाई-बहन से जुड़ा मामला आज महत्वपूर्ण रह सकता है. बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज कन्फ्यूजन का माहौल रहेगा. पुराने क्रश और मौजूदा कनेक्शन के बीच मन डगमगा सकता है. पार्टनर को आपकी चुप्पी खल सकती है. घरवालों के सामने अफेयर का जिक्र निकलने की संभावना है, लेकिन आप बात संभाल सकते हैं. सिंगल मिथुन राशि वाले आज फ्लर्टिंग में आगे रहेंगे, पर कमिटमेंट से दूरी रखेंगे.

स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नर्वस सिस्टम और नींद से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. सिरदर्द, आंखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है. स्क्रीन टाइम कम करें और मोबाइल से ब्रेक लें. पानी खूब पिएं और हल्की एक्सरसाइज करें. ज्यादा सोचने से बचें, वरना बेचैनी बढ़ सकती है.

आज की सावधानी

बिना सोचे शब्दों का इस्तेमाल न करें.
हर जानकारी सबके साथ साझा न करें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय:

मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें.
सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
ॐ हनुमते नमः मंत्र का 11 बार मंत्र जप करें
आज लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
क्रोध और अहंकार से दूर रहें.
नोट- यह उपाय मिथुन राशि वालों को मानसिक स्थिरता, निर्णय क्षमता और सुरक्षा प्रदान करता है.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र व योग

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola