ePaper

मिथुन राशिफल 17 जनवरी 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, प्रेम जीवन में बढेगा रोमांस

Updated at : 17 Jan 2026 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
Mithun Aaj Ka Rashifal
मिथुन आज का राशिफल 17 जनवरी 2026

Mithun Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानें आज का मिथुन राशिफल.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11:52 PM तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है . बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे .चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार.

Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

आज आप शब्दों से ज्यादा अपनी सोच से असर छोड़ेंगे. मन में चल रही उलझनें धीरे-धीरे साफ होंगी और आप सही बात को सही तरीके से कह पाएंगे. आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि हर जवाब तुरंत देना जरूरी नहीं होता. दोपहर के बाद कोई जानकारी या बातचीत आपको स्थिति को नए नजरिए से देखने में मदद करेगी.

करियर / बिजनेस: आज दिमागी कामों में आप सबसे आगे रहेंगे. प्लानिंग, कम्युनिकेशन और डीलिंग से जुड़े कामों में आपकी पकड़ मजबूत होगी. नौकरी में कोई सीनियर आपकी समझ और प्रेजेंटेशन स्किल्स से प्रभावित हो सकता है. बिजनेस में आज बातचीत के जरिए फायदा होगा, लेकिन लिखित बातों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

रिलेशनशिप (परिवार): घर में आज आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा. किसी अपने के साथ गलतफहमी दूर हो सकती है. आपकी समझदारी रिश्तों में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगी.

लव लाइफ: आज बातचीत ही आपकी ताकत बनेगी. पार्टनर के साथ दिल की बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा. सिंगल मिथुन वालों के लिए आज कोई मैसेज या कॉल मन को हल्का और उत्साहित कर सकता है.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप एक्टिव रहेंगे, लेकिन ज्यादा सोचने से थकान हो सकती है. नींद पूरी लें और मोबाइल से थोड़ा ब्रेक लें. गले या कंधों में हल्की परेशानी हो सकती है.

आज की सावधानी: बिना पूरी जानकारी के राय न दें. एक साथ बहुत सारे काम उठाने से बचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

  • शनिवार होने के कारण आज संयम और कर्म सुधार का उपाय लाभ देगा.
  • शाम के समय पीपल के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • इसके बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.
  • आज किसी जरूरतमंद को काले तिल, काला कपड़ा या भोजन दान करें.
  • यह शनिवार का उपाय मिथुन राशि वालों को मानसिक स्थिरता, सही निर्णय और अनावश्यक उलझनों से बचाने में सहायक होता है.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय

Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola