मेष साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026: क्या इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा या चुनौतियां रास्ता रोकेंगी?

Updated:
विज्ञापन
Saptahik Rashifal Mesh Rashi

मेष साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026

Mesh Saptahik Rashifal 8 to 14 March 2026: इस सप्ताह आपका करियर और सामाजिक रूतबा कैसा रहेगा? क्या कुंभ के पांच ग्रह आपके साहस में वृद्धि करेंगे या खर्चों का बोझ बढ़ाएंगे? आपकी लव लाइफ और स्वास्थ्य के सितारों में क्या बदलाव आने वाले हैं. पढ़ें मेष साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

Mesh Saptahik Rashifal 8 to 14 March 2026: नया सप्ताह 08 मार्च 2026 दिन रविवार से शुरू होकर 14 मार्च 2026 दिन शनिवार तक चलेगा. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि से शुरू होकर एकादशी तिथि तक रहेगा. इस बीच ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि विराजमान है. चंद्रमा तुला राशि से लेकर मकर राशि तक संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. शनि और शुक्र मीन राशि में रहेगे हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.

मेष राशि: इस सप्ताह आकाश मंडल में आपके राशि स्वामी मंगल, राहु, बुध और सूर्य के साथ कुंभ राशि में विराजमान हैं, जो आपको अद्भुत साहस और पराक्रम प्रदान करेंगे. मिथुन के गुरु की दृष्टि आपके निर्णयों को मजबूती देगी, जिससे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यह हफ्ता आपके लिए सक्रियता, साहस और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत दे रहा है.

करियर/बिजनेस: इस सप्ताह करियर के दृष्टिकोण से उन्नति देने वाला साबित हो सकता है. कुंभ राशि के ग्रहों का प्रभाव आपके लाभ भाव को सक्रिय करेगा, जिससे नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर सराहना और सम्मान मिल सकता है. आपके अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन रही है.

हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कुंभ के राहु-मंगल की स्थिति खानपान में लापरवाही के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं दे सकती है. बाहर का तला-भुना भोजन कम करें और हल्का, सुपाच्य आहार लें. मानसिक तनाव से बचने के लिए नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान करें. पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी होगा और छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें.

लव लाइफ- इस सप्ताह कुंभ राशि में स्थित ग्रहों के प्रभाव से आपके प्रेम में जुनून बढ़ेगा, लेकिन राहु की उपस्थिति के कारण पार्टनर के साथ फोन पर बेवजह की बहस मूड खराब कर सकती है. प्यार की गहराई को समझें और ईगो छोड़कर मधुरता से बात करें, ताकि रिश्ता और भी मजबूत और रूमानी बन सके.

रिलेशनशिप: इस हफ्ते पारिवारिक जीवन मिलाजुला रह सकता है. केतु का पंचम भाव पर प्रभाव होने के कारण कुछ मामलों में आपको मित्रों या करीबी लोगों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने का अनुभव हो सकता है, जिससे मन थोड़ा खिन्न हो सकता है. फिर भी परिवार के सदस्यों का साथ आपको मानसिक संतुलन देगा. दांपत्य जीवन में कहासुनी हो सकती है.

सावधानी: किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में न लें. क्रोध और आवेश से बचें.

उपाय: भगवान शंकर को कच्चा दूध और जल अर्पित करें. “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.

  • लकी डेट: 08, 09, 14
  • लकी रंग: हरा, पीला, नारंगी
  • लकी दिन: सोमवार, बुधवार, रविवार

Also Read: अस्त होंगे शनि देव, इन 4 राशियों को मिलेगा फायदा, चार रहें सावधान

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola