अस्त होंगे शनि देव, इन 4 राशियों को मिलेगा फायदा, चार रहें सावधान

Shani Ast 2026: आज 13 मार्च 2026 से शनि देव अस्त हो जाएंगे और 21 अप्रैल तक इसी स्थिति में रहेंगे. जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.
Shani Asta 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता कहा जाता है. माना जाता है कि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देने का काम शनि देव ही करते हैं. जब भी शनि अपनी चाल, राशि या स्थिति बदलते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है. साल 2026 में भी शनि की स्थिति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा.
ज्योतिष गणना के अनुसार 13 मार्च 2026 को शनि देव अस्त हो जाएंगे और करीब एक महीने तक अस्त अवस्था में रहेंगे. इसके बाद 21 अप्रैल 2026 को शनि फिर से उदित होंगे. ज्योतिष में किसी ग्रह का अस्त होना आमतौर पर अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन शनि के मामले में यह कुछ राशियों के लिए राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. खासकर उन लोगों को फायदा मिल सकता है जो इस समय शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव से गुजर रहे हैं.
इन राशियों को मिल सकती है राहत
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. ऐसे में शनि के अस्त होने से मानसिक तनाव में कमी आ सकती है. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत भी मिल सकते हैं. कामकाज में भी थोड़ी राहत महसूस होगी.
मीन राशि
शनि इस समय मीन राशि में ही अस्त होने जा रहे हैं. इसलिए इस राशि पर चल रही साढ़ेसाती का सबसे कठिन दौर थोड़ा कम हो सकता है. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है. कई अधूरे काम पूरे होने के योग बनेंगे.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों पर इस समय शनि की ढैय्या का प्रभाव चल रहा है. शनि के अस्त होने से जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं और भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को भी इस समय कुछ राहत मिल सकती है. अगर करियर में लंबे समय से रुकावटें आ रही थीं तो उनमें कमी आ सकती है. व्यापार करने वालों को अचानक लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है.
इन राशियों को रहना होगा सावधान
कुछ राशियों के लिए शनि का अस्त होना थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी साबित हो सकता है.
मेष राशि
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो चुका है. इसलिए इस समय पैसों के लेन-देन में खास सावधानी बरतने की जरूरत है. गुस्से और जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी रखना जरूरी है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद का सामना करना पड़ सकता है. परिवार की शांति बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को निवेश के मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि अचानक नुकसान होने की संभावना बन सकती है. करियर से जुड़े बड़े फैसले 22 अप्रैल के बाद लेना अधिक बेहतर रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










