मेष राशिफल 20 मार्च 2026: क्या आज धन लाभ के योग बनेंगे या बढ़ते खर्च आपको करेगा परेशान?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

आज 20 मार्च 2026 का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल लाभ भाव में राहु के साथ स्थित हैं. यह स्थिति आपको साहसी निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आप खुद को काफी प्रभावशाली महसूस करेंगे.

करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो आज का दिन काफी उन्नतिदायक रहेगा क्योंकि लाभ भाव के बुध और मंगल व्यापार में बड़ा मुनाफा दिला सकते हैं. जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो भविष्य के लिए सुनहरे रास्ते खोलेगी. आर्थिक निवेश के लिए भी आज का दिन बहुत अनुकूल रहने वाला है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों की बात करें तो आज पार्टनर के साथ आपका तालमेल बहुत शानदार रहेगा और आप एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे. जीवनसाथी के साथ घर के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है जो रिश्तों को और भी मजबूत बनाएगी. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन लग्नेश मंगल के राहु के साथ होने से मानसिक उत्तेजना बढ़ सकती है. ब्लड प्रेशर के मरीजों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए और क्रोध करने से पूरी तरह बचना चाहिए. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप दिन भर खुद को फिट महसूस करेंगे.

सावधानी: आज आप अपने वाणी पर संयम रखें और किसी भी विवादित मामले में पड़ने से बचें, अन्यथा कानूनी उलझनें बढ़ सकती हैं.
उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola