मीन साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून तक: इस हफ्ते तीखी वाणी कभी-कभी परिवार के छोटे सदस्यों को ठेस पहुंचा सकती है

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jun 2026 7:54 AM

विज्ञापन

मीन साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून

Meen Saptahik Rashifal 7 to 13 June 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? क्या स्वास्थ्य संतुलित रहेगा? क्या करियर में सफलता और नए अवसर मिलने की संभावना बनेगी? जानने के लिए पढ़ें मीन साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Meen Saptahik Rashifal, मीन राशि: यह सप्ताह आपके लिए संतान सुख, धन लाभ और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश, प्रथम और द्वितीय भाव में संचरण करेंगे. सप्ताह के शुरुआत में चंद्रमा बारहवें भाव में रहकर अनिद्रा और खर्च बढ़ाएंगे. आपकी राशि के पंचम भाव में शुक्र देव का गोचर होगा, जहां गुरु देव पहले से ही विराजमान हैं, जिससे संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिलेगी और आपकी बुद्धि अत्यंत रचनात्मक होगी. चतुर्थ भाव में बुध देव भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि कराएंगे और घर में शांति लाएंगे. तृतीय भाव में सूर्य देव आपके साहस, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे. द्वितीय भाव में मंगल देव धन लाभ तो कराएंगे, लेकिन वाणी में उग्रता देंगे. प्रथम भाव में शनि देव साढ़ेसाती के प्रभाव से मानसिक रूप से आपको धीमा और विचारशील बनाएंगे. द्वादश भाव के राहु अनावश्यक यात्राएं कराएंगे और छठे भाव के केतु शत्रुओं को परास्त करेंगे.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह करियर और व्यापार में आपको मनवांछित सफलता हासिल होगी. तृतीय भाव के सूर्य देव आपके पराक्रम और प्रभाव से नौकरी में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का प्रिय बनाएंगे. चतुर्थ भाव के बुध देव प्रॉपर्टी या ऑटोमोबाइल के बिजनेस से जुड़े लोगों को बंपर मुनाफा दिलाएंगे. पंचम भाव के गुरु और शुक्र की युति व्यापारियों को नए निवेश से बड़ा धन लाभ कराएगी. द्वितीय भाव के मंगल देव आकस्मिक धन लाभ के रास्ते खोलेंगे.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुखद और आनंदमय रहेगा. चतुर्थ भाव के बुध देव और पंचम भाव के गुरु-शुक्र परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन या मांगलिक कार्य के होने का संकेत दे रहे हैं. द्वितीय भाव के मंगल देव के कारण आपकी तीखी वाणी कभी-कभी परिवार के छोटे सदस्यों को ठेस पहुंचा सकती है, इसलिए बोलने से पहले सोचें.

लव लाइफ: इस सप्ताह प्रेम जीवन के मामले में आप खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस करेंगे. पंचम भाव में शुक्र और गुरु की अद्भुत युति आपके प्रेम संबंधों को एक नए मुकाम पर ले जाएगी. पार्टनर के साथ आपसी समझ बहुत गहरी होगी और आप दोनों विवाह का फैसला ले सकते हैं.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह प्रथम भाव के शनि देव के कारण शारीरिक सुस्ती और बदन दर्द की समस्या रह सकती है. द्वितीय भाव के मंगल देव के कारण मुख में छाले या दांतों का दर्द परेशान कर सकता है, अन्यथा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

सावधानी: इस सप्ताह धन लाभ के अहंकार में आकर अपनी वाणी पर नियंत्रण न खोएं और कटु शब्दों के प्रयोग से बचें.

उपाय: इस सप्ताह गुरुवार के दिन माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं और केले के वृक्ष की पूजा करें.

शुभ कलर: पीला
शुभ अंक: 3

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola