June 2023 Tula Rashifal: जानिए तुला राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जून का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2023 12:23 PM

विज्ञापन

June 2023 Tula Rashifal: जून 2023 माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं तुला राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

June 2023 Tula Rashifal: जून 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल

तुला राशि वालों की चंद्र शासित राशि के सातवें भाव में बृहस्पति के स्थित होने की वजह से जून का महीना धन कमाने, घर में मांगलिक काम करने और करियर में नए अवसरों को प्राप्त करने आदि के लिए अनुकूल रहेगा. लेकिन राहु सातवें भाव और केतु पहले भाव में स्थित होंगे जिसके चलते आप उन अवसरों का फायदा उठाने में सक्षम नहीं हो जो आपके हाथ लगेंगे.

कार्यक्षेत्र

इस राशि के जातकों को अपना काम पूरा करने में देरी होने की संभावना है. साथ ही, हो सकता है आप जो भी काम कर रहे हैं उसमें आपको संतुष्टि न मिले. छाया ग्रह राहु और केतु की स्थिति अनुकूल न हो और इसके चलते करियर में आपको उतार-चढ़ाव से गुजरने की आशंका है.

आर्थिक

आर्थिक दृष्टि की लिहाज़ से, इस राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि आपके दूसरे भाव के स्वामी मंगल दसवें भाव में कमज़ोर स्थिति में होंगे और इसके परिणामस्वरूप आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. साथ ही, आपको अपने खर्चों को पूरा करने के लिए लोन लेने की भी आवश्यकता हो सकती है.

स्वास्थ्य

तुला राशि के तहत जन्में लोगों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होने की आशंका है. इन लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपको त्वचा और पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती है.

प्रेम व वैवाहिक

राहु के आपके सातवें भाव और केतु के आपके पहले भाव में होने से इन लोगों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ सकता है. प्रेम के कारक ग्रह के रूप में शुक्र आपके दसवें भाव में स्थित होंगे और इनकी स्थिति आपके लिए अनुकूल न रहने की संभावना है. ऐसे में, जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें अपने पार्टनर के साथ आपसी समझ में कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

पारिवारिक

इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन से हंसी-ख़ुशी का माहौल नदारद रह सकता है क्योंकि राहु आपके सातवें भाव में और केतु आपके पहले भाव में स्थित होंगे.

उपाय

  • प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 41 बार जाप करें.

  • प्रतिदिन “ॐ राहवे नमः” मंत्र का 41 बार जाप करें.

  • मंगलवार के दिन राहु के लिए यज्ञ-हवन करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola