May 2023 Kanya Rashifal: जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मई का महीना, देखें मासिक राशिफल

May 2023 Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए विश्लेषण करके तर्क के साथ किसी बात को समझने की खूबी काफी उपयोगी साबित होती है.अपनी क्षमता के आधार पर वो अपने जीवन के सभी फैसले सही तरह से लेने में सफल होते हैं.
May 2023 Kanya Rashifal: मई 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मई 2023 का मासिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए विश्लेषण करके तर्क के साथ किसी बात को समझने की खूबी काफी उपयोगी साबित होती है.अपनी क्षमता के आधार पर वो अपने जीवन के सभी फैसले सही तरह से लेने में सफल होते हैं. बिजनेस की बात करें तो इस राशि के सभी जातकों में व्यव्साय करने में और उसे आगे बढ़ाने की काफी उत्सुकता होती है.
शनि के छठे घर में होने से कन्या राशि वाले सभी जातकों को नौकरी के मामले में काफी अनुकूल प्रभाव मिलेंगे.छठवें घर में शनि के होने से सभी जातकों में अपने काम के प्रति काफी उत्साह, प्रतिबद्धता और समर्पण का भाव जगेगा और इसी के माध्यम से वो नई चीजों की पहल के लिए भी प्रेरित होंगे और वहीं ये सभी बातें बिजनेस करने वाले जातकों पर भी लागू हैं.
बृहस्पति के आंठवें घर में होने के कारण इस महीने जातकों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.मून साइन के मुताबिक आंठवें घर में बृहस्पति के होने के प्रभाव से आप अपनी पैसों की जरुरतों को पूरा करने में असफल रह सकते हैं,और इसी के साथ आपको कई बड़े खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है, ये भी संभव है की कई बार आप उन्हें पूरा करने में असमर्थ रहें.
इस महीने जातकों की सेहत सामान्य रहेगी, क्योंकि शुभ ग्रह बृहस्पति आंठवें घर में है इसके प्रभाव से आपको सिरदर्द और पाचन में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.मून साइन के मुताबिक नोडल ग्रह राहु दूसरे घर में है और केतु आंठवें घर में है, ये आपके लिए थोड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है।जातकों को सिरदर्द और पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती है, लेकिन कोई बड़ी दिक्कत आपके सामने नहीं आएगी।
इस महीने नोडल ग्रह राहु दूसरे और केतु आंठवें घर में हैं, इसके साथ बृहस्पति के आंठवें घर में होने से इस महीने जातकों के लिए अपने प्रेम संबंध ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहेंगे।
कन्या राशि में जन्म लेने वाले जातकों को परिवार में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और परिवार में कुछ गलतफहमियां भी हो सकती है, संपत्ति को लेकर परिवार में कुछ विवाद होने की भी संभावना है.
-
प्रतिदिन 41 बार “O रहवे नमः” का जाप करें
-
प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा करें
-
बुधवार के दिन गरीबों को भोजन कराएं
-
प्रतिदिन 14 बार “ऊँ बुधाय नमः” का जाप करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










