मिथुन राशिफल 04 मार्च 2026: क्या मेहनत और हिम्मत आज दिलाएंगी शानदार परिणाम?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Mithun Rashifal

आज का मिथुन राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे. कुम्भ राशि के राहु और बुध आपके विचारों में थोड़ी अस्थिरता ला सकते हैं जिससे निर्णय लेने में परेशानी होगी. मिथुन राशि में स्थित गुरु आपकी रक्षा करेंगे और परिवार के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा.

करियर-बिजनेस: भाग्य स्थान में बुध और मंगल की उपस्थिति से कार्यों में रुकावट के बाद सफलता मिलेगी. बिजनेस में कोई भी नया निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना आज आपके लिए बहुत अनिवार्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल देरी से मिल सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखने से अंततः लाभ होगा.

लव लाइफ: आज वाणी पर संयम रखें अन्यथा पार्टनर के साथ छोटी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है. मीन राशि के शुक्र आपकी भावनाओं को बढ़ाएंगे लेकिन शनि की उपस्थिति प्रेम में थोड़ी दूरी या उदासी ला सकती है. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें और एक-दूसरे को स्पेस दें ताकि प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहे.

स्वास्थ्य: चतुर्थ चंद्रमा के कारण सीने में जकड़न या सर्दी-खांसी की समस्या आपको परेशान कर सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें और बदलते मौसम के प्रति पूरी तरह सचेत रहें ताकि बीमार न पड़ें. घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी आज आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, ध्यान रखें.

सावधानी: आज वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें और घरेलू कलह से खुद को दूर रखें.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और पक्षियों को दाना डालें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: क्या मालव्य राजयोग चमकाएगा आपकी किस्मत? जानें शुक्र के राशि परिवर्तन का आप पर प्रभाव

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola