Mangal Gochar 2023: सूर्य की राशि में प्रवेश कर चुके हैं मंगल, जानें किन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jul 2023 6:45 AM

विज्ञापन

Mangal Gochar 2023, Mangal Rashi Parivartan 2023, mars transit in leo: साहस और बुद्धि के कारक ग्रह मंगल कुछ ही घंटों पहले सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं. मंगल गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है. आइए जानें कौन सी हैं वो राशियां

विज्ञापन

Mangal Gochar 2023, Mangal Rashi Parivartan 2023, mars transit in leo: 30 जून को देर रात 2 बजकर 57 मिनट पर मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 18 अगस्त की दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक सिंह राशि में ही गोचर करते रहेंगे. मंगल गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है, वहीं इस दौरान कुछ राशियों को संभल कर रहने की आवश्यकता है. जानिए किस राशि पर इसका सकारात्मक असर होगा और इसके प्रभावों से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर सिद्ध साबित हो सकता है.इस दौरान व्यापार क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है.वहीं स्वास्थ्य के मामले में भी जातक को परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है.इसके साथ कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि

मंगल आपके पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का संबंध हमारे शरीर और मुख से है.मंगल के इस गोचर के प्रभाव से पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के साथ ही लोहा, लकड़ी, मशीनरी आदि का काम कर रहे लोगों को भी आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा.

तुला राशि

मंगल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध हमारे आय और इच्छाओं की पूर्ति से होता है .मंगल के इस गोचर से आप साहसी और न्यायप्रिय होंगे, आध्यात्मिक विचारों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी.इस बीच आपके साथ-साथ आपके माता-पिता को भी आर्थिक रूप से लाभ होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के दसवें भाव में मंगल गोचर करने जा रहे हैं.इस दौरान सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है.वहीं पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए मंगल 9 वें घर में गोचर करने जा रहे हैं.यानी आपके भाग्य स्थान पर यह गोचर रहेगा.स्वास्थ्य के लिहाज से यह गोचर काफी अच्छा रहेगा.इस राशि व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को नया काम सौंपा जा सकता है.व्यापारियों को इस गोचर को दौरान कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola