मकर राशिफल 10 अगस्त 2026: भगवान विष्णु की कृपा से बनेंगे उन्नति के योग, पढ़ें आज का पूरा राशिफल

Updated:
विज्ञापन

मकर राशिफल 10 अगस्त 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 10 August 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 10 August 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, अनुशासन और योजनाबद्ध कार्यों के दम पर सफलता दिलाने वाला रहेगा. करियर और व्यापार में प्रगति के योग बनेंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य भी सामान्य से अच्छा रहेगा. भगवान विष्णु की पूजा और बताए गए उपाय करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं.

करियर-बिजनेस

दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के पंचम भाव में रहने से रचनात्मक कार्यों, शिक्षा और निवेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के षष्ठ भाव में गोचर करने से कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और अनुशासन आपको सफलता दिलाएंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयास लाभदायक सिद्ध होंगे.

रिलेशनशिप

परिवार में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक निकटता बनी रहेगी. साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. वहीं, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है. संतुलित भोजन, पर्याप्त जल का सेवन और नियमित योग आपके लिए लाभकारी रहेंगे. छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें. पर्याप्त विश्राम करने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी.

आज का विशेष योग और उपाय

आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें. केले के वृक्ष में जल अर्पित करें तथा "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें. ऐसा करने से सुख-समृद्धि, कार्यसिद्धि और आर्थिक उन्नति प्राप्त होने की मान्यता है.

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 4

यह भी पढ़ें: सोम प्रदोष की पूजा में क्या-क्या चाहिए? यहां देखें पूरी सामग्री की लिस्ट


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola