मेष राशिफल 6 अगस्त 2026: रचनात्मक कामों में मिलेगी सफलता, नई योजनाएं देंगी भविष्य में फायदा
मेष राशिफल 10 अगस्त 2026
Aaj Ka Mesh Rashifal 10 August 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 10 August 2026: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर, शिक्षा और प्रेम जीवन के लिहाज से शुभ रहने वाला है. दिन की शुरुआत में रचनात्मक कार्यों और नई योजनाओं में सफलता के योग हैं. हालांकि, दिन के दूसरे भाग में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत और अनुशासन से आप हर चुनौती को पार कर लेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा.
करियर-बिजनेस
दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के पंचम भाव में होने से रचनात्मक कार्यों, शिक्षा और नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के षष्ठ भाव में आने से कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और अनुशासन आपको सफलता दिलाएंगे. सूर्य के चतुर्थ भाव में होने से संपत्ति, कार्यालय अथवा पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े निर्णय लाभदायक रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा.
रिलेशनशिप
परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा और घर का वातावरण शांत रहेगा. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे. परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनने के संकेत हैं.
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. अविवाहित लोगों को नया प्रस्ताव मिलने की संभावना है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण हल्की थकान महसूस हो सकती है. नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित भोजन लाभकारी सिद्ध होंगे. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और समय पर आराम करें. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान करें.
आज का विशेष योग और उपाय
सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है. शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें तथा 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है.
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 9
यह भी पढ़ें: सोम प्रदोष की पूजा में क्या-क्या चाहिए? यहां देखें पूरी सामग्री की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










