ePaper

मकर राशिफल 17 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा शुभ, धन लाभ का योग, स्वास्थ्य का रखें ख्याल

Updated at : 17 Jan 2026 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
Makar Aaj Ka Rashifal
मकर आज का राशिफल 17 जनवरी 2026

Makar Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? पढ़ें आज का मकर राशिफल.

विज्ञापन

Makar Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे. चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार.

Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल

आज आप सोच-समझकर कदम बढ़ाएंगे और किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करेंगे. आपके अंदर आत्मविश्वास रहेगा और कामों को पूरा करने की क्षमता आज साफ दिखाई देगी. दिन के दूसरे हिस्से में कोई बातचीत या मौका आपको सही दिशा दिखा सकता है.

करियर / बिजनेस: आज पेशेवर जीवन में अनुशासन और स्थिरता आपकी ताकत बनेगी. नौकरी में आपके काम को सीनियर्स सराहेंगे. बिजनेस में आज पुराने संपर्क या प्लान को फॉलो करना फायदेमंद रहेगा. किसी डील या समझौते में धैर्य रखना लाभकारी होगा.

रिलेशनशिप (परिवार): घर का माहौल संतुलित रहेगा. किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का अवसर मिलेगा. परिवार में आपकी समझदारी और संयम की तारीफ होगी.

लव लाइफ: आज रिश्तों में ईमानदारी और स्थिरता रहेगी. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत से भावनात्मक संबंध मजबूत होगा. सिंगल मकर वालों के लिए आज कोई बातचीत भविष्य में महत्वपूर्ण मोड़ ले सकती है.

स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन हल्की थकान या कमर में जकड़न महसूस हो सकती है. दिनचर्या संतुलित रखें और पर्याप्त नींद लें.

आज की सावधानी: जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें. तनाव और गुस्से को हावी न होने दें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

  • शनिवार होने के कारण आज संयम, कर्म-सुधार और मानसिक स्थिरता का उपाय लाभ देगा.
  • शाम के समय शांत मन से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • इसके बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.
  • आज किसी जरूरतमंद को काले तिल, काला कपड़ा या भोजन दान करें.
  • यह शनिवार का उपाय मकर राशि वालों को धैर्य, समझदारी और स्थिर प्रगति सुनिश्चित करने में सहायक होता है.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय

Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola