तुला राशि वालों का प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, जानें 7 से 13 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

Libra Weekly Horoscope 7 July to 13 July 2025
Libra Weekly Horoscope 7 July to 13 July 2025: तुला राशि के लिए 7 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Libra Weekly Horoscope 7 July to 13 July 2025: जुलाई माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल 7 जुलाई से 13 जुलाई 2025
तुला : इस सप्ताह आपकी कल्पनाशक्ति और अंतर्ज्ञान तेज रहेगा. किसी रचनात्मक या आध्यात्मिक विषय में रुचि बढ़ सकती है. आप दूसरों की भावनाओं को समझने में सक्षम रहेंगे और इससे आपके सामाजिक संबंध भी मजबूत होंगे. यह समय आत्मचिंतन और आत्मविश्वास को जगाने का है. कोई सपना धीरे-धीरे साकार होने की ओर बढ़ सकता है.
मेष राशि वालों को बॉस उनके काम की सराहना करेंगे, देखें 7 से 13 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए निवेश के लिए यह समय अच्छा है, देखें 7 से 13 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों की प्रेमी के साथ कोई योजना बनेगी, देखें 07-13 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा, देखें 7 से 13 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
करियर/बिजनेस
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सकारात्मकता बनी रहेगी. जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छा ऑफर मिल सकता है. टीमवर्क में आपकी भूमिका सराही जाएगी. यदि आप कानूनी या कंसल्टेंसी सेवाओं से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कोई बड़ा क्लाइंट मिल सकता है. व्यवसाय में नया कांट्रैक्ट मिल सकता है लेकिन दस्तावेजों को सावधानी से जांचें.
रिलेशनशिप
रिश्तों में नई ऊष्मा का संचार होगा. जीवनसाथी से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा. अविवाहित जातकों को परिवार के माध्यम से विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं. घर में मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा संभव है.
सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ संभव है, देखें 07-13 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वालों को स्नेह और समर्थन मिलेगा, देखें 7 से 13 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों का प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, जानें 7 से 13 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें, जानें 7 से 13 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल
हेल्थ
सेहत में सामान्य सुधार रहेगा, परन्तु कमर और पीठ में अकड़न हो सकती है. लंबे समय तक बैठने वाले जातकों को स्ट्रेचिंग और हल्का व्यायाम करना चाहिए. पानी का सेवन बढ़ाएं.
लकी डेट: 06, 07, 10
लकी कलर: हरा,नीला,क्रीम
लकी दिन: बुधवार,शुक्रवार,शनिवार
सावधानी
किसी पर जल्दी भरोसा न करें, विशेष रूप से ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें.
धनु राशि वालों के संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे, देखें 07 से 13 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों को कामों में सफलता मिलेगी, जानें 07 से 13 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल
कुम्भ राशि वालों का जीवनसाथी के साथ भावनात्मक बातचीत होगी, जानें 07 से 13 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, देखें 07 से 13 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल
उपाय
शुक्रवार को मां लक्ष्मी को इत्र और गुलाबी फूल अर्पित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




