तुला राशि वालों के आय में वृद्धि के संकेत हैं, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Jun 2025 5:53 AM
Libra Weekly Horoscope 15 June to 21 June 2025 in Hindi
Libra Weekly Horoscope 15 June to 21 June 2025: तुला राशि के लिए 15 जून से 21 जून 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Libra Weekly Horoscope 15 June to 21 June 2025: जून माह का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल 15 जून से 21 जून 2025
इस सप्ताह आपके लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी. पुराने या नए घर और वाहन की खरीद-बिक्री के अच्छे योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन में परिपक्वता आएगी और रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा. आपसी समझ और निकटता से संबंध और मजबूत होंगे. साथ ही, आय में भी वृद्धि के संकेत हैं.
मेष राशि का प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा, यहा से जानें 15 जून से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों को कोई करीबी धोखा दे सकता है, देखें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मिथुन राशि वाले धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे, देखें 15-21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल
करियर / बिजनेस
सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा निर्णय लेने से परहेज करें. भागीदारी और संयुक्त उद्यम से जुड़े मामलों में सतर्कता आवश्यक है. हालांकि, यदि योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ते हैं तो दीर्घकालीन सफलता मिल सकती है. नई शुरुआत में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन लंबे समय में यह आपके हित में रहेगा.
रिलेशनशिप
सप्ताह में किसी विशेष कारण से आपके और साथी के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है. हालांकि, उत्तरार्ध में प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे. प्रेमियों के लिए मुलाकात और साथ में घूमने-फिरने के अच्छे अवसर बनेंगे. प्रेम की अभिव्यक्ति में सफलता मिलेगी और रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा.
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अहं की टकराव से बचना होगा, देखें 15-21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों के आय में वृद्धि के संकेत हैं, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को शारीरिक परेशानी हो सकती है, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल
हेल्थ
इस सप्ताह सामान्य रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आकस्मिक चोट या गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इसलिए वाहन चलाते समय या किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी न करें. अधिक तला-भुना और तीखा खाना खाने से बचें. यदि रक्त परिसंचरण या मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो, तो लापरवाही न करें और समय रहते उपचार कराएं.
शुभ तिथि: 17, 20, 21
शुभ रंग: भूरा, नारंगी, काला
शुभ दिन: रविवार, बुधवार, शनिवार
सावधानी
अति आत्मविश्वास से बचें, क्योंकि आपकी कुछ गतिविधियां लोगों के बीच संदेह का कारण बन सकती हैं. संयम और सोच-समझकर व्यवहार करें.
धनु राशि वाले रिश्तों में जिद करने से बचें, देखें 15 से 21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल
गलत शब्द से मीन राशि वालों की बनी-बनाई बात बिगाड़ सकती है, देखें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल
उपाय
इस सप्ताह प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद श्रद्धा से बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें. इससे मानसिक शांति और संकटों से मुक्ति मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










