मकर राशि वालों को सप्ताह भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Jun 2025 5:50 AM

विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope 15 June to 21 June 2025 in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope 15 June to 21 June 2025: मकर राशि के लिए 15 जून से 21 जून 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope 15 June to 21 June 2025: जून माह का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल 15 जून से 21 जून 2025

इस सप्ताह आप संपत्ति से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार कर सकते हैं. यात्रा की योजना भी बन सकती है. हालांकि, आलस्य के कारण कार्यों में देरी हो सकती है, जिससे समय पर लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे प्रदर्शन में सुधार होगा. पारिवारिक मामलों में बातचीत के दौरान संयम बरतें, वरना अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकती है.

मेष राशि का प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा, यहा से जानें 15 जून से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों को कोई करीबी धोखा दे सकता है, देखें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह मिथुन राशि वाले धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे, देखें 15-21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वाले प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए तैयार रहें, देखें 15 से 21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

करियर / बिजनेस

इस सप्ताह करियर में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. आपके काम में बाधा डालने वाले लोग सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपको धैर्य और समझदारी से उनका सामना करना होगा. मानसिक तनाव से बचें, क्योंकि इसका सीधा असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है. सकारात्मक सोच बनाए रखें, हालात आपके पक्ष में बनेंगे.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह अपने करीबी लोगों की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी होगा. कुछ करीबी ही आपकी भलाई के नाम पर नुकसान पहुंचा सकते हैं. आपने हमेशा रिश्तों को प्राथमिकता दी है, लेकिन इस सप्ताह भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा ताकि आप किसी भी तरह की ठगी या धोखे से बच सकें.

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अहं की टकराव से बचना होगा, देखें 15-21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों को अपनों के साथ समय बिताने के अवसर बनेंगे, देखें 15 से 21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के आय में वृद्धि के संकेत हैं, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को शारीरिक परेशानी हो सकती है, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

हेल्थ

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. यह आपकी सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए यदि कोई परेशानी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें. नियमित हेल्थ चेकअप को प्राथमिकता दें, ताकि भविष्य में किसी बड़ी बीमारी से बचा जा सके.

शुभ तिथि: 19, 20, 21
शुभ रंग: पीला, लाल, गुलाबी
शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

सावधानी

इस सप्ताह दूसरों से उम्मीदें न रखें. ज्यादा अपेक्षाएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं. बेहतर होगा कि अपनी खुशियों की जिम्मेदारी खुद उठाएं.

धनु राशि वाले रिश्तों में जिद करने से बचें, देखें 15 से 21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वालों को सप्ताह भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों को किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

गलत शब्द से मीन राशि वालों की बनी-बनाई बात बिगाड़ सकती है, देखें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

उपाय

इस सप्ताह प्रत्येक दिन हल्दी को घिसकर अपनी नाभि पर लगाएं. यह उपाय लगातार एक सप्ताह तक करें. इससे भाग्य का साथ मिलेगा और आने वाला वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola