तुला राशि वाले मौसमी बीमारियों से बचें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Libra Weekly Horoscope 02 to 08 February 2025
Libra Weekly Horoscope 02 to 08 February 2025: तुला राशि के लिए 02 से 08 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Libra Weekly Horoscope 02 to 08 February 2025: तुला राशि वालों के लिए फरवरी माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल फरवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल फरवरी 2025
तुला- इस सप्ताह, आप जिस असमंजस की स्थिति में थे, उससे बाहर निकलने का सही समय आ गया है. चारों ओर ध्यान से देखें, आपको कई चीजें स्पष्ट रूप से दिखाई देंगी, जो आपकी आगे की योजना बनाने में मदद करेंगी. इस सप्ताह, आप पिछले सप्ताह की तुलना में थोड़ा अधिक आराम महसूस करेंगे.
मेष राशि वाले खर्चों पर ध्यान केंद्रित करें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वाले इस सप्ताह यात्रा को टाल दें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि वाले जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
करियर-बिजनेस
इस सप्ताह, आप निर्णय लेने की स्थिति में होंगे. अच्छे समय की शुरुआत हो चुकी है और सब कुछ आपके पक्ष में है. समझदारी से निर्णय लें कि आपको क्या करना है और जो भी चुनें, उस पर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ें. परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं, इस विश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में कदम रखें.
रिलेशनशिप
अपने साथी पर विश्वास बनाए रखें. यदि आपका साथी आप पर भरोसा कर रहा है, तो आपको भी ऐसा करना चाहिए. इस सप्ताह बेवजह के संदेह से दूर रहना बेहतर होगा. अपने आस-पास के रिश्तों से अत्यधिक प्रभावित न हों, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है.
सिंह राशि वाले किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वाले मौसमी बीमारियों से बचें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को निवेश सकारात्मक परिणाम देंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य
इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारियों से बचाव करने की आवश्यकता है. सप्ताह की शुरुआत से ही बाएं कान, बायीं आंख, कंधे और पित्त संबंधी समस्याओं के प्रति विशेष ध्यान देना होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. उचित उपचार के लिए आपको संभवतः बाहर जाना पड़ सकता है.
लकी तिथियां: 04, 08, 09
लकी रंग: पीला, लाल, सफेद, पीला
लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार
धनु राशि वाले समझदारी से सही विकल्प चुनें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों के रिश्तेदारों के साथ भी अच्छे संबंध रहेंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि वाले देर से भोजन करने से बचें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
सावधानी
इस सप्ताह बिना विचार किए किसी की बात पर विश्वास न करें. इससे आपको गंभीर नुकसान हो सकता है. अपनी आंखें खुली रखें और सत्य और असत्य के बीच का अंतर पहचानने का प्रयास करें. इस सप्ताह यही आपका मंत्र है और इसे अपने मन में गहराई से स्थापित करें.
उपाय
इस सप्ताह सोमवार को शिव और शिव परिवार के साथ चंदन, फूल, गुड़, जनेऊ, चंदन, रोली, कपूर से उचित पूजा और अभिषेक करें. भगवान शिव को सफेद फूल, बिल्वपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल अर्पित करें. सोमवार को शिव को कच्चे चावल पूजा में चढ़ाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










