ePaper

सिंह राशि वाले किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Updated at : 31 Jan 2025 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope 02 to 08 February 2025 in Hindi

Leo Weekly Horoscope 02 to 08 February 2025

Leo Weekly Horoscope 02 to 08 February 2025: सिंह राशि के लिए 02 से 08 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope 02 to 08 February 2025: सिंह राशि वालों के लिए फरवरी माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल फरवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

सिंह साप्ताहिक राशिफल फरवरी 2025

सिंह- इस सप्ताह मानसिक तनाव बना रहेगा और इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे. आपको अपनी सोच और जीवनशैली में बदलाव लाने के लिए गंभीरता से विचार करना चाहिए. जिस प्रकार आप अपने अंतःकरण में सोचते हैं, आपको बाहरी दुनिया में भी उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहिए.

मेष राशि वाले खर्चों पर ध्यान केंद्रित करें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 

वृषभ राशि वालों के परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वाले इस सप्ताह यात्रा को टाल दें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वाले जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

करियर और व्यवसाय

इस सप्ताह आपका मन उदास रहेगा, लेकिन यदि आप समझदारी से अपनी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे, तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. वास्तविकता से भागने की आपकी प्रवृत्ति आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह आपको रिश्तों में नया अनुभव प्राप्त होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे. आपको सलाह दी जाती है कि भावनाओं में बहकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. आपके पार्टनर के साथ सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी. अब समय आ गया है कि आपने जिन रिश्तों को संजोया है, उनसे आपको लाभ भी मिले.

सिंह राशि वाले किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वाले मौसमी बीमारियों से बचें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को निवेश सकारात्मक परिणाम देंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

स्वास्थ्य

इस सप्ताह किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें, चाहे वह वाहन चलाना हो या मशीनरी से संबंधित कोई कार्य. उचित सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है. कुछ जातकों को दाएं हाथ में दर्द का अनुभव हो सकता है, जिससे आप काफी परेशान रह सकते हैं.

लकी तिथियां: 03, 06, 07
लकी रंग: भूरा, नारंगी, काला
लकी दिन: रविवार, बुधवार, शनिवार

धनु राशि वाले समझदारी से सही विकल्प चुनें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों के रिश्तेदारों के साथ भी अच्छे संबंध रहेंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वाले देर से भोजन करने से बचें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सावधानी

इस सप्ताह यह सुनिश्चित करें कि आप कहाँ, क्या और कितना बोलना चाहिए. इस मामले में आप कई बार गलती कर जाते हैं, लेकिन इस सप्ताह यह गलती आपके लिए गंभीर नुकसान का कारण बन सकती है. कम से कम यह सुनिश्चित करें कि बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.

उपाय

इस सप्ताह गुरुवार को सुबह-सुबह केले के पेड़ की पूजा करें और उसके नीचे घी का दीपक जलाएं. इसके साथ ही केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाएं. यदि संभव हो तो गुरुवार का व्रत रखें और नमक का सेवन न करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola