24 जुलाई से बुध होंगे मार्गी, 5 राशियों का खुलेगा भाग्य, धन-करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

बुध मार्गी 2026 से राशियों पर असर
Mercury Transit: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, संवाद और तर्क का कारक माना जाता है. 24 जुलाई 2026 को बुध मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है.
Mercury Transit 2026: आने वाले 24 जुलाई 2026 से बुध ग्रह मिथुन राशि में सीधी चाल चलना शुरू करेंगे और 24 अक्टूबर तक इसी अवस्था में रहेंगे. मिथुन बुध की स्वराशि है, इसलिए यहां उनकी स्थिति बेहद प्रभावशाली मानी जाती है. बुध की मार्गी चाल से निर्णय क्षमता, संवाद कौशल, व्यापारिक समझ और बौद्धिक गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य संजीत मिश्रा कहते हैं कि इस अवधि में कई लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं मिल सकती हैं.
इन 5 राशियों का शुरू होगा स्वर्णिम समय
मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. सिंह राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन और आय वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. कन्या राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. तुला राशि के जातकों को अचानक धन लाभ, निवेश में फायदा और शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है. वहीं कुंभ राशि वालों के लिए यह समय व्यक्तिगत और आर्थिक विकास का रहेगा, साथ ही व्यापार विस्तार के अवसर भी मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: राशि और लग्न के अनुसार करें आराध्य देव की पूजा, जीवन में मिलेगी शीघ्र सफलता और मनोकामनाओं की पूर्ति
इन 3 राशियों को बरतनी होगी सावधानी
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को 24 अक्टूबर तक आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है. जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान पहुंचा सकता है. फिजूलखर्ची बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा पारिवारिक मतभेद और मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम रखना लाभदायक रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










