Libra Monthly Horoscope October 2025: तुला राशि वाले छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2025 6:15 AM

विज्ञापन

तुला राशि अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल

Libra Monthly Horoscope October 2025: तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का मासिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे माह की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Libra Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना तुला राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में चुनौतिपूर्ण रहेगा. मंगल और बुध की स्थिति के कारण परिवार के सदस्यों के साथ असमंजस और मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. परिवार के प्रति सतर्क और जागरूक रहना जरूरी है, तभी पुरानी विवाद दूर होंगी. माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. पड़ोसियों के साथ भी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनका ख्याल रखना जरूरी है.

व्यापार और नौकरी

व्यापारियों के लिए अक्टूबर माह आरंभ में लाभकारी नहीं रहेगा. व्यापार में संतोषजनक परिणाम नहीं मिलेंगे और किसी भी जोखिम से बचना बेहतर रहेगा. 17 अक्टूबर के बाद धीरे-धीरे व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए माह अनुकूल रहेगा. कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा और पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. अधूरे पड़े कार्य फिर से आरंभ होंगे और परिणाम संतोषजनक रहेंगे.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए अक्टूबर का महीना फलदायक रहेगा. पढ़ाई में की गई मेहनत का परिणाम सकारात्मक मिलेगा. माता-पिता का सहयोग शिक्षा में प्रगति के लिए सहायक होगा. उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल या तकनीकी पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन प्रयास सफल रहेंगे. करियर उत्साहजनक रहेगा, बस मतभेद और अनावश्यक विवाद से बचें.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आवश्यक है. पार्टनर के साथ संवाद में सावधानी रखें और किसी की बातों पर तुरंत भरोसा न करें. रिश्ते की गहराई को समझने का प्रयास करें और संवाद से भ्रम दूर करें. विवाहित जीवन कमजोर रहेगा और आपसी विवाद से मन परेशान रह सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में अक्टूबर महीना मिला-जुला रहेगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति न होने के कारण चोट लगने की संभावना है. मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं है और इलेक्ट्रिक शॉर्ट-सर्किट से भी स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. सतर्कता और सावधानी रखना जरूरी है.

लकी नंबर और उपाय

इस माह तुला राशि वालों का लकी नंबर 9 और लकी कलर आसमानी रहेगा. नित्य भगवान गणेश का पूजन करें और वृद्ध व्यक्तियों को भोजन कराना शुभ परिणाम देगा.

विशेष ज्योतिषीय सलाह, जन्मकुंडली, वास्तु एवं रत्न परामर्श, व्रत और त्योहार की जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola