कुंभ साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त तक: इस सप्ताह नियमित योग और ध्यान आपके लिए लाभदायक रहेगा
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त तक
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026: जानें इस सप्ताह करियर, बिजनेस, धन, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों का प्रभाव. पढ़ें शुभ दिन, लकी रंग, जरूरी सावधानियां और लाभकारी ज्योतिषीय उपाय.
Kumbh Saptahik Rashifal, कुम्भ राशि: कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (9 से 15 अगस्त 2026) बताता है कि यह सप्ताह आपके लिए नई संभावनाओं, रचनात्मक विचारों और दूरदर्शी फैसलों का रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 9 से 15 अगस्त तक का कुंभ साप्ताहिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
इस सप्ताह पारिवारिक जीवन बेहद उत्साहबर्धक रहेगा. सपरिवार आप आमोद-प्रमोद, भ्रमण और मनोरंजण का कार्यक्रम बना सकते हैं. स्वजन और मित्रों के पूरे सहयोग से कई आपके महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य बनेंगे. भौतिक सुख-सम्पन्नता में निश्चित रूप से बृद्धि होगी और आपकी मनोकामना पूरी होगी. हालांकि, दाम्पत्य जीवन में कुछ छोटी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समग्र रूप से समय खुशी से व्यतीत होगा.
व्यापार और नौकरी
व्यापार में इस सप्ताह अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी. आपकी पुरानी मेहनत रंग लाएगी. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यक्षेत्र में सराहना और सफलता प्राप्त होगी.
करियर और शिक्षा
क्रीएटिव क्षेत्र से जुड़े युवाओं को इस सप्ताह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिए. उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें, ताकि बाद में आप अपने भविष्य को और भी उज्ज्वल बनाने में पूरा ध्यान लगा सकें. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में संतोषजनक फल प्राप्त होंगे.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा. बस मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करें. नियमित योग और ध्यान आपके लिए लाभदायक रहेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी.
प्रेम जीवन
प्रेम संबंधों में सचेत रहें कि कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा तो नहीं उठा रहा है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच विशेष अंतरंगता बढ़ेगी. नए संबंध बनाने वालों को सफलता मिलेगी.
- शुभ अंक: 5, 9
- शुभ रंग: पीला और आसमानी
- शुभ तारीख: 14,15
उपाय
शुभ दिनों (गुरुवार और शनिवार) पर पीले वस्त्र पहनकर किसी जरूरतमंद को दान करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और बाधाएं दूर होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










