कुंभ राशिफल 28 अप्रैल 2026: क्या खर्च बढ़ाएंगे चिंता या आय के नए स्रोत मिलेंगे?

Published by :Shaurya Punj
Published at :28 Apr 2026 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 28 April 2026 Ka Kumbh Rashifal

आज 28 अप्रैल 2026 का कुंभ राशिफल

Kumbh Aaj Ka Rashifal 28 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.

विज्ञापन

Kumbh Aaj Ka Rashifal 28 April 2026, कुंभ राशि: आज कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु का आपकी राशि में होना आपको भ्रमित कर सकता है. चंद्रमा का अष्टम भाव में होना अचानक कष्ट या बाधाएं दे सकता है. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं.

करियर बिजनेस: आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें. नौकरी में षडयंत्रों का शिकार होने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें. अनचाहे खर्चों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. धैर्य बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज गलतफहमी पैदा हो सकती है. पार्टनर से फोन पर बात करते समय शक करने से बचें वरना बड़ा झगड़ा हो सकता है. शांति से बात करके तनाव कम करें. रोमांस के लिए आज का दिन थोड़ा ठंडा रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें.

स्वास्थ्य: अचानक चोट लगने या रक्त संबंधी विकार की संभावना है. वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें. क्रोध पर काबू रखें वरना बीपी बढ़ सकता है. अपनी जांच नियमित रूप से कराएं और स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें.

सावधानी: वाहन चलाते समय और ऊंचे स्थानों पर सावधानी रखें.
उपाय: गरीब को काले तिल का दान करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: काला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola