कुंभ राशिफल 14 मार्च 2026: क्या आर्थिक स्थिति होगी मजबूत या करियर और रिश्तों में आ सकती है उलझन?

Updated at : 14 Mar 2026 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज 14 मार्च 2026 का कुंभ राशिफल

Kumbh Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kumbh Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: कुंभ राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला और मानसिक तनाव वाला हो सकता है. चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं. आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु का चतुर्ग्रही योग होने से आप बहुत अधिक ऊर्जावान रहेंगे. आज क्रोध पर काबू रखना जरूरी होगा.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी. द्वादश चंद्रमा और लग्न के राहु कार्यों में भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं. व्यापार में आज कोई बड़ा निवेश न करें. पुराने लेन-देन को निपटाने पर अधिक ध्यान दें. आज आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज दूरी महसूस हो सकती है. आज आप अपने मानसिक तनाव के कारण पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं. आज शांत रहकर स्थिति को समझने की कोशिश करना ही बेहतर होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर आज लापरवाही भारी पड़ सकती है. द्वादश चंद्रमा अस्पताल के चक्कर लगवा सकता है. आज सेहत का विशेष ध्यान रखें. नींद की कमी और मानसिक थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है. मेडिटेशन करें और पर्याप्त आराम करने की कोशिश करें.

सावधानी: वाद-विवाद से दूर रहें और किसी भी अजनबी व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें.

उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीब को भोजन कराएं.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन  पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola