कन्या साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून तक: आने वाले हफ्ते में आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं

Updated:
विज्ञापन
Kanya Saptahik Rashifal 7 to 13 June 2026

कन्या साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून

Kanya Saptahik Rashifal 7 to 13 June 2026: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में समझ और भरोसा बढ़ेगा? क्या आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा या छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं? और क्या करियर में लाभ के योग बनेंगे? जानें कन्या राशि का पूरा साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Kanya Saptahik Rashifal, कन्या राशि: यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक लाभ और शत्रुओं पर विजय लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के षष्ठ, सप्तम और अष्टम भाव में संचरण करेंगे. सप्ताह के शुरुआत में चंद्रमा छठे भाव में रहकर अदालती मामलों में सफलता दिलाएंगे. आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र देव का गोचर होगा, जहां गुरु देव पहले से मौजूद हैं, जिसके प्रभाव से आपकी आमदनी में भारी उछाल आएगा. दशम भाव में बुध देव व्यापार में बड़ा मुनाफा कराएंगे. नवम भाव में सूर्य देव रहने से पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. अष्टम भाव में मंगल देव बैठकर दुर्घटना और अचानक चोट लगने की स्थिति पैदा करेंगे. सप्तम भाव में शनि देव वैवाहिक जीवन में नीरसता लाएंगे. छठे भाव के राहु विरोधियों को पूरी तरह परास्त करेंगे और बारहवें भाव के केतु अनिद्रा की समस्या देंगे.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह करियर और बिजनेस में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे. दशम भाव के बुध देव व्यापारियों को कोई बड़ी डील फाइनल करने में मदद करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. एकादश भाव में गुरु और शुक्र की युति नौकरीपेशा लोगों को इंसेंटिव और बोनस दिलाएगी. छठे भाव के राहु नौकरी में आपके दुश्मनों की चालों को नाकाम कर देंगे. नवम भाव के सूर्य देव सरकारी कार्यों में सफलता दिलाएंगे.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा. एकादश भाव के गुरु और शुक्र परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह बढ़ाएंगे और किसी उत्सव का माहौल तैयार करेंगे. सप्तम भाव के शनि देव के कारण जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सूर्य देव की कृपा से बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा.

लव लाइफ: इस सप्ताह लव लाइफ में रोमांस और खुशियां लौट आएंगी. एकादश भाव में शुक्र देव का गोचर पार्टनर के साथ आपके संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा. आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं और उन्हें प्रपोज कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह अष्टम भाव के मंगल देव और द्वादश भाव के केतु के कारण आपको बवासीर, रक्त संबंधी समस्या या वाहन से चोट लगने का गहरा डर रहेगा.

सावधानी: इस सप्ताह के अंत में वाहन चलाते समय गति को नियंत्रित रखें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.

उपाय: इस सप्ताह शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें.

शुभ कलर: हल्का हरा
शुभ अंक: 5

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola