कन्या साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस हफ्ते बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा

कन्या साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक
Kanya Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2026: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में समझ और भरोसा बढ़ेगा? क्या आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा या छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं? और क्या करियर में लाभ के योग बनेंगे? जानें कन्या राशि का पूरा साप्ताहिक राशिफल.
Kanya Saptahik Rashifal: कन्या राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , अष्टम,नवम ,दशम ,तथा सप्ताह के अंतिम दिन एकादश भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को सातवें भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति अष्टम भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की नवम में संचरण करेगे. परिवार के सदश्यों के साथ मिलकर रहे, दैनिक जीवन में मानसिक शांति मिलेगी, परिवार में नए कार्य आरंभ करने से पहले सलाह ले, सप्तम भाव में मंगल बुध और शनि की युति है परिवार के सदस्यों के साथ आपसी कलह बनेगा. एकादश भाव के केतु घर से बाहर रहने वाले को लोगो को संतुष्ट रखेंगे.
करियर/बिजनेस: कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. राहु छठे भाव में है जिसे कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन दशम भाव में गुरु है अपनी मेहनत और अनुशासन से सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे. नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी और धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी और रिश्ता सामान्य रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में तनाव और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम और संतुलन जरूरी है.
सावधानी: आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
उपाय: बुधवार को गणेश जी को हरी मूंग अर्पित करें, जरूरतमंद को किताबें या स्टेशनरी दान करें और तुलसी पर जल चढ़ाएं.
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग: हल्का भूरा.
शुभ अंक: 4
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










