Kal Ka Rashifal: कल 11 दिसंबर का दिन आपकी किस्मत में क्या लिखा है? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Dec 2025 2:48 PM

विज्ञापन

कल 11 दिसंबर 2025 का राशिफल

Kal Ka Rashifal: कल यानी 11 दिसंबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रहों की गति काम, धन, संबंध और स्वास्थ्य पर खास असर डालेगी. कुछ राशियों को सफलता और शुभ अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. जानें, आपका दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 11 december 2025: कल 11 दिसंबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कई तरह के अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा. किसी को करियर में प्रगति मिलेगी, तो किसी के रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. आइए जानते हैं जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल—मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए.

मेष (Aries)

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन काम के अनुसार परिणाम भी मिलेंगे. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

वृषभ (Taurus)

पारिवारिक मामलों में शांति बनी रहेगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. यात्रा लाभदायक होगी. सेहत में सुधार होगा.

मिथुन (Gemini)

कामकाज में अपेक्षा से अधिक सफलता मिलेगी. नए लोगों से मुलाकात फायदे का सौदा साबित होगी. मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क (Cancer)

आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. करियर में बाधाएं दूर होंगी. परिवार में किसी शुभ कार्य का संकेत.

सिंह (Leo)

नौकरी बदलने का विचार सफल हो सकता है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

कन्या (Virgo)

काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए शुभ है. व्यापार में लाभ मिलेगा. कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे. जीवनसाथी का साथ मिलेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

सोचे हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत अच्छी रहेगी.

धनु (Sagittarius)

काम की अधिकता आपको थका सकती है, लेकिन मेहनत के अच्छे फल मिलेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

मकर (Capricorn)

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है. धन संचय के योग बन रहे हैं. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है.

कुंभ (Aquarius)

आज आपके निर्णय सही साबित होंगे. व्यापार में लाभ मिलने की संभावना. रिश्तों में सुधार होगा. मानसिक तनाव कम होगा.

मीन (Pisces)

रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक लाभ होगा. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. परिवार में शांति रहेगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola