Kal Ka Rashifal 16 March 2023, Tomorrow Horoscope: कैसा होगा आपका कल का दिन, जानें राशिफल

Updated:
विज्ञापन
Kal Ka Rashifal 16 March 2023, Tomorrow Horoscope: कैसा होगा आपका कल का दिन, जानें राशिफल

Horoscope Tomorrow 16 march 2023, Daily Horoscope, Kal Ka Rashifal: ‘कल का राशिफल’ द्वारा आप कल होने वाली घटनाओं का आकलन आज ही कर सकते हैं. कल का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि कल के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां देखें कल का राशिफल

विज्ञापन
undefined

मेष राशिफल

आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुंचा सकता है, यहा तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं.आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा.

undefined

वृष राशिफल

अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं.शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं.

undefined

मिथुन राशिफल

आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें.मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें.

undefined

कर्क राशिफल

अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है.रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी.संयम और साहस का दामन थामे रखें.ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है.

undefined

सिंह राशिफल

काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी.इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है.

undefined

कन्या राशिफल

जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा.प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं.ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों.

undefined

तुला राशिफल

आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है.हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें.

undefined

वृश्चिक राशिफल

धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है.जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो.

undefined

धनु राशिफल

अपने भाई बहनों की सलाह लें.ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों.अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें.

undefined

मकर राशिफल

आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं.परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ.रोमांस का मौसम है.

undefined

कुंभ राशिफल

अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है.पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें.बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है.

undefined

मीन राशिफल

आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola