Kal Ka Rashifal 19 March 2023, Tomorrow Horoscope: कैसा होगा आपका आने वाला कल, यहां देखें कल का राशिफल

Published by :Shaurya Punj
Published at :18 Mar 2023 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Rashifal 19 March 2023, Tomorrow Horoscope: कैसा होगा आपका आने वाला कल, यहां देखें कल का राशिफल

Horoscope Tomorrow 19 March 2023, Daily Horoscope, Kal Ka Rashifal: 'कल का राशिफल' द्वारा आप कल होने वाली घटनाओं का आकलन आज ही कर सकते हैं. कल का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि कल के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां देखें कल का राशिफल

विज्ञापन
undefined

मेष राशि

जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा. दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है. आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है.

undefined

वृषभ राशि

एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं. इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें.

undefined

मिथुन राशि

प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं. इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा.

undefined

कर्क राशि

अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है. समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं.

undefined

सिंह राशि

आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा. परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे. अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.

undefined

कन्या राशि

खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं. आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा.

undefined

तुला राशि

मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है. आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाभ बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे.

undefined

वृश्चिक राशि

आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है. इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए. ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं.

undefined

धनु राशि

आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा. उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें. सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है.

undefined

मकर राशि

आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे.जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें

undefined

कुंभ राशि

अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ. दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी.

undefined

मीन राशि

अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola