Kal Ka Rashifal 22 March 2023, Tomorrow Horoscope: कैसा होगा आपका आने वाला कल, यहां देखें कल का राशिफल

Published by :Shaurya Punj
Published at :21 Mar 2023 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Rashifal 22 March 2023, Tomorrow Horoscope: कैसा होगा आपका आने वाला कल, यहां देखें कल का राशिफल

Horoscope Tomorrow 22 March 2023, Daily Horoscope, Kal Ka Rashifal: 'कल का राशिफल' द्वारा आप कल होने वाली घटनाओं का आकलन आज ही कर सकते हैं. कल का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि कल के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां देखें कल का राशिफल

विज्ञापन
undefined

मेष राशि

अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें. आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. सबको अपनी महफिल में दावत दें

undefined

वृषभ राशि

कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक ज़रूरतों को समझें. अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी-

undefined

मिथुन राशि

आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे. नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है. महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें.

undefined

कर्क राशि

एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे. आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं. इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

undefined

सिंह राशि

परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा. आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है.

undefined

कन्या राशि

आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है. साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी. कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है.

undefined

तुला राशि

आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है. कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है.

undefined

वृश्चिक राशि

आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा. जीवनसाथी ज़िंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा.

undefined

धनु राशि

घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा. आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें. प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है.

undefined

मकर राशि

आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे. किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें. आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं.

undefined

कुंभ राशि

ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा. जो काम आप कर चुके हैं, उसके चलते आज आपको पहचान मिलेगी.

undefined

मीन राशि

बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें. खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए. ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola