Gemini Monthly Horoscope October 2024: मिथुन राशि के जातकों के पारिवारिक तनाव में कमी बनेगी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Sep 2024 11:52 AM

विज्ञापन

Gemini Monthly Horoscope October 2024

Gemini Monthly Horoscope October 2024: मिथुन राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अक्टूबर 20242023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मिथुन राशि का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Gemini Monthly Horoscope October 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि अक्टूबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

इस माह पारिवारिक जीवन में परेशानी बनेगी पारिवारिक सुख के भाव में केतु तथा सूर्य है दशम भाव में राहु बैठे है पारिवारिक जीवन में तनाव बनेगा.गुरु के पंचम दृष्टी सूर्य और केतु पर है परिवारिक गलत गतिविधि पर इनका नियंत्रण करेगे.किसी बात को सोच समझ कर निर्णय ले जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करे.माता पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.17 अक्तूबर को सूर्य पंचम भाव में गोचर करेगे पारिवारिक तनाव में कमी बनेगा.भाई बहन का सहयोग मिलेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में आपको उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं होगा सप्तम भाव के स्वामी वृहस्पति द्वादश भाव में है विदेशी व्यापार करने वाले को खूब लाभ होगा.आयात निर्यात सम्बंधित जो व्यापार किए है उनको खूब लाभ होगा.आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, नौकरी करने वाले को उतार चढ़ाव बनेगा. कार्य का जिमेदार बढ़ जाएगी कार्य को लेकर भागदौड़ बनेगा.कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के पहले सोच विचार कर ले 20 अक्तूबर से नौकरी में सहकर्मी के साथ सतर्क रहे बात -चीत करते समय नियंत्रित रहे.

Cancer Monthly Horoscope October 2024: कर्क राशि वालों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को माह के शुरुआत में बहुत बढ़िया रहेगा शिक्षा में आप उन्नति करेगे. पंचम भाव में बुध है आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगे सहपाठी का सहयोग मिलेगा. 20 अक्तूबर को मंगल दूसरे भाव में आयेगे जिसे शिक्षा में वयोधान हो सकता है शिक्षा में मन नहीं लगेगा.करियर में आपको संघर्ष करना पड़ेगा क्योंकि छठे भाव के स्वामी मंगल दूसरे भाव में है. सहकर्मी के साथ विवाद बनेगा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है इस माह आपका परिणाम अनुकूल नहीं रहेगा.नए नौकरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध बहुत ही उत्तम रहेगा,पंचम भाव के स्वामी 13 अक्तूबर तक पंचम भाव में रहेगें प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेगे. आप दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध मजबूत स्थिति में बनेगा 20 अक्तूबर के बाद प्रेमी के साथ अनबन बनेगा. जिनका विवाह नहीं हुआ है विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.आप अपने प्रेमी से खुलकर बात करे ,विवाहित जीवन में थोडी अनबन बनेगा. पत्नी के साथ मिलजुलकर रहे परिवार में प्रसन्नता बनेगी.

स्वास्थ्य


इस माह स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा.वृहस्पति द्वादश भाव में है मंगल दूसरे भाव में राहु और केतु के एक दूसरे की दृष्टी बना हुआ है इस माह आपको रक्तचाप की समस्या है वह नियंत्रण में नहीं रहेगा.छाती में दर्द बन सकता है.पेट सम्बंधित समस्या बनेगा. अगर डायबिटीज है आपको खान पान पर ध्यान देना पड़ेगा.

लकी नंबर: 6
लकी कलर: सफेद

उपाय


भगवान शंकर का नित्य पूजन करे ॐ नमः शिवाय का जाप करे .
सिद्दिकुंजिका स्त्रोत का पाठ करे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola