ePaper

Cancer Monthly Horoscope October 2024: कर्क राशि वालों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है

Updated at : 28 Sep 2024 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
Cancer Monthly Horoscope October 2024

Cancer Monthly Horoscope October 2024

Cancer Monthly Horoscope October 2024: कर्क राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अक्टूबर 20242023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कर्क राशि का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Cancer Monthly Horoscope October 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि अक्टूबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढेगा या नही या नया समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन इस माह खुशहाल रहेगा.चौथे भाव के स्वामी शुक्र माह के मध्य तक चौथे भाव में रहेगें 13 अक्तूबर के बाद शुक्र पंचम भाव में प्रवेश करेगे पारिवारिक जीवन प्रेम भावना से पूर्ण रहेगा.परिवार के सदस्य मिलजुलकर रहेंगे परिवार में कुछ बात को लेकर विवाद बना था वह समाप्त होगा.परिवार में आपका मान सम्मान मिलेगा.आय मिला जुला रहेगा.खर्च पर नियंत्रण करे माह के दूसरे सप्ताह में किसी से बात करते समय वाणी को नियंत्रण में रखें.

Leo Monthly Horoscope October 2024: कुटुंब के साथ सहयोग नहीं मिलेगा

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में आपको चुनौती का सामना करना पड़ेगा मेहनत खुब करेगें लेकिन लाभ नहीं होगा.20 अक्तूबर के बाद जो लोग साझे में व्यापार किए है उनको लाभ मिलेगा.नए व्यापार की योजना बनाए है उनको लाभ होगा.लोहे से सम्बंधित व्यापार किए है खूब लाभ मिलेगा.सरकारी कांट्रेक्ट का काम कर रहे है उनको अच्छी मुनाफा होगा.नौकरी करने वाले को थोड़ी उतार चढ़ाव बनेगा.कार्य को लेकर दौर धुप बनेगी साथ ही कार्य को लेकर बाहर जाने का प्लान बनेगा.कार्य क्षेत्र में किसी पर ज्यादा विश्वास नहीं करे.17 अक्तूबर के बाद पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को इस माह शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगे. पंचम भाव में शुक्र के होने के कारण इस माह आप अपने पढाई के बारे में गंभीर से विचार करेगे परिवार का भी सहयोग आपके पढाई में मिलेगा.उच्य शिक्षा या विदेश में जाकर पढाई करने का प्लान किए है आपको सफलता मिलेगी.करियर में आप उन्नति करेगे छठे भाव के स्वामी वृहस्पति एकादश भाव में है 09 अक्तूबर से वक्री होंगे करियर में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा.नए नए परियोजना पर कार्य करने को मिलेगा.आप ठीक तरीके से कर लेंगे.आपके कार्य से अधिकारी प्रसन्न रहेगें.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध मजबूत रहेगा पंचम भाव में शुक्र तथा एकादश भाव में गुरु बैठे है जिसे प्रेम सम्बन्ध में एक दूसरे के प्रति भरपूर विश्वास बनेगा.अपने रिश्ते को आप दोनों अहमियत देंगे .जो लोग नए प्रेम सम्बन्ध तथा नए प्रेमी की तलाश में थे नए रिश्ते में बंध जायेगे.वैवाहिक जीवन में अनबन बनेगा. सप्तम भाव के स्वामी शनि आठवें भाव में है मंगल की दृष्टी सप्तम भाव पर है कई तरह से चुनौती का सामना करना पर सकता है .माह के अंतिम सप्ताह में संतान प्राप्ति के योग बन रहा है.

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा आठवें भाव में शनि तथा मंगल पहले भाव में है स्वस्थ्य में बिच -बिच में परेशानी बन सकती है.स्वस्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करे.मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं रहेंगे.

लकी नंबर: 7
लकी कलर: गुलाबी

उपाय


हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शनि के अनुकूल रखने के लिए शनिवार को गरीबों को वस्त्र दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola