इन राशियों पर बरसेगी गजकेसरी राजयोग की कृपा, किस्मत लेगी नया मोड़
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Mar 2025 1:15 PM
Gajkesari Yog March 2025
Gajkesari Yog March 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तीव्र गति से राशि परिवर्तन करता है. इस संदर्भ में, चंद्रमा शीघ्र ही देव गुरु बृहस्पति के साथ युति स्थापित करने जा रहा है. इन दोनों के मिलन से एक प्रभावशाली गजकेसरी योग का निर्माण होगा, जिसके परिणामस्वरूप कुछ राशियों के जातकों को सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है.
Gajkesari Yog March 2025: आने वाले 05 मार्च को पंचांग के अनुसार एक अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कई राशियों के जातकों के भाग्य में उन्नति और धन का अच्छा लाभ होगा. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शुभ योगों में गजकेसरी योग को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष में गुरु को ग्रहों का देवगुरु कहा जाता है, और यह शुभ ग्रहों में पहले स्थान पर होता है. गुरु के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में धन, समाज में मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है. वर्तमान में वृहस्पति वृष राशि में स्थित हैं, और वृहस्पति हर 13 महीने में अपनी राशि बदलते हैं. 05 मार्च को चंद्रमा वृष राशि में संचरण करेगा, जिससे चंद्रमा और गुरु की युति वृषभ राशि में होगी, और इस प्रकार गजकेसरी योग का निर्माण होगा. इस योग के प्रभाव से कई राशियों के जातकों की किस्मत के सितारे चमकेंगे और उनके दैनिक जीवन में धन का लाभ होगा.
जानते है इस शुभ योग के कारण किन राशि को लाभ मिलेगा
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपके चंद्रकुंडली के पहले भाव में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, सामान की खरीदारी संभव है, नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में लाभ की संभावना है. रिश्तेदारों का अचानक आगमन होगा. दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे.
30 साल बाद शनि का मीन में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा कष्ट का साया
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग का निर्माण आपके चंद्रकुंडली के दशम भाव में हो रहा है, जो आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. यह योग आपके कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियों को निभाने में सहायक रहेगा और आपके निर्णय कार्य की स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. परिवार में खुशियों का संचार होगा, ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा, व्यापार में अच्छा लाभ होगा और धन की कमी नहीं होगी. नौकरीपेशा व्यक्तियों को अधिकारियों से मान-सम्मान प्राप्त होगा और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. चंद्रकुंडली के नवम भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है, जिससे उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा. कार्य में जो विवाद उत्पन्न हुआ था, वह समाप्त होगा. किसी धार्मिक उत्सव में भाग लेने की योजना बनेगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा, जिसमें वे मौज-मस्ती और अपनी पसंद के कार्यों में संलग्न रहेंगे. पारिवारिक सहयोग प्रचुर मात्रा में प्राप्त होगा, और प्रेम संबंध मजबूत स्थिति में रहेंगे. दांपत्य जीवन में जो विवाद चल रहा था, वह भी समाप्त होगा.
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह समय मिश्रित रहेगा. चंद्रकुंडली के अनुसार, गजकेसरी योग चौथे भाव में बन रहा है, जिससे पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी. कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी और कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. धन की बचत करने का अवसर प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा. पुराने मित्र से मुलाकात होगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










