धनु राशिफल 29 मई 2026: आज निवेश के लिए समय अत्यंत शुभ है, प्रतिस्पर्धा में आप सबको पीछे छोड़ देंगे

धनु राशिफल 29 मई 2026
Dhanu Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 29 May 2026, धनु राशि : आज का दिन आपके लिए लाभ, प्रगति और इच्छापूर्ति का रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं. आज बुध का मिथुन में प्रवेश कर आपकी राशि के सप्तम भाव में गुरु और शुक्र के साथ युति करना आपके लिए अत्यंत शुभ है. यह गोचर आपके मान-सम्मान, साझेदारी और आय में भारी वृद्धि करेगा. आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और आप सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे. मित्रों और बड़े भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा.
करियर-बिजनेस: आज का दिन स्वर्णिम सफलता और आर्थिक लाभ का है. बुध के गोचर से नए बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट और साझेदारी के योग बनेंगे. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर प्रमोशन या तरक्की की खुशखबरी मिलेगी. आय के नए मार्ग खुलेंगे और पुरानी योजनाओं से लाभ होगा. निवेश के लिए समय अत्यंत शुभ है. प्रतिस्पर्धा में आप सबको पीछे छोड़ देंगे. मेहनत का फल आज आपको प्रतिष्ठा और धन के रूप में प्राप्त होगा. करियर में नई शुरुआत के लिए दिन बहुत ही प्रभावशाली है. आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी.
रिलेशनशिप: आज पारिवारिक जीवन अत्यंत सुखमय रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में गहराई आएगी और आपसी तालमेल बढ़ेगा. दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको खुशी और संबल देगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंधों में एक नया उत्साह महसूस करेंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा. रिश्तों में आपसी समझ और विश्वास और भी मजबूत होगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी.
लव लाइफ: आज खुशियां और रोमांस बना रहेगा. सप्तम भाव में बुध, गुरु और शुक्र की युति आपके प्रेम संबंधों में मिठास और आकर्षण का नया संचार करेगी. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बहुत मजबूत होगा. सिंगल जातकों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आने या नया रिश्ता शुरू होने के प्रबल योग हैं. आपसी विश्वास और पारदर्शिता से रिश्ता और मजबूत होगा. प्रेमी के साथ शाम का समय यादगार बीतेगा. प्रेम जीवन में संतोष और आनंद का अनुभव करेंगे.
स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा. आप खुद को ऊर्जावान और मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे. शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, जिससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. फिटनेस के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी और आप नियमित व्यायाम का आनंद लेंगे. पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलने की पूरी संभावना है. संतुलित आहार और सकारात्मक सोच आपकी सेहत को और बेहतर बनाएंगे.
सावधानी: आज लाभ के चक्कर में अनैतिक कार्यों की ओर प्रवृत्त न हों, अपनी ईमानदारी बनाए रखें.
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










