ePaper

धनु राशिफल 17 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, निर्णय सोच समझकर लें, धैर्य बनाए रखें

Updated at : 17 Jan 2026 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanu Aaj Ka Rashifal
धनु आज का राशिफल 17 जनवरी 2026

Dhanu Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? जानें आज का धनु राशिफल.

विज्ञापन

Dhanu Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे. चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार.

Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल

आज आप अंदर से सक्रिय और सतर्क महसूस करेंगे. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. आपकी समझदारी और दूरदर्शिता आज काम आएगी. दिन का दूसरा हिस्सा आपको यह एहसास देगा कि धीमे और सोच-समझकर किया गया काम लंबे समय में सबसे ज्यादा लाभ देता है.

करियर / बिजनेस: आज पेशेवर कार्यों में आपकी योजना और रणनीति की अहमियत बढ़ेगी. नौकरी में किसी चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी में आपकी धैर्य और फोकस आपकी वैल्यू बढ़ाएगा. बिजनेस में आज पार्टनरशिप या डील पर ध्यान दें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार के साथ आज आपका व्यवहार संतुलित रहेगा. किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा. घर का माहौल आज आपकी समझदारी की वजह से सकारात्मक रहेगा.

लव लाइफ: आज रिश्तों में संवाद और समझदारी काम आएगी. पार्टनर के साथ भावनाओं को सही तरीके से साझा करना आपके रिश्ते को मजबूती देगा. सिंगल धनु वालों के लिए आज नई बातचीत में स्पष्टता हासिल होगी.

स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन थकान और हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है. ध्यान, हल्की वॉक और पर्याप्त नींद से मानसिक संतुलन बना रहेगा.

आज की सावधानी: जल्दीबाजी में कोई फैसला न लें. अहंकार और तर्क-वितर्क से बचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय:

  • शनिवार होने के कारण आज संयम, कर्म-सुधार और मानसिक स्थिरता का उपाय लाभ देगा.
  • शाम के समय शांत मन से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • इसके बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.
  • आज किसी ज़रूरतमंद को काले तिल, काला कपड़ा या भोजन दान करें.
  • यह शनिवार का उपाय धनु राशि वालों को धैर्य, समझदारी और सही निर्णय लेने की शक्ति देता है.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय

Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola