मकर राशि वालों के सकारात्मक व्यवहार से दूर होंगी परेशानियां, जानें 16 से 22 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Mar 2025 8:05 AM
Capricorn Weekly Horoscope 16 to 22 March 2025
Capricorn Weekly Horoscope 16 to 22 March 2025: मकर राशि के लिए 16 से 22 मार्च 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Capricorn Weekly Horoscope 16 to 22 March 2025: मार्च माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2025
मकर : इस सप्ताह आपके जीवन में चल रही हलचल आपके मूड को प्रभावित कर सकती है. इसके परिणामस्वरूप, आपको सिरदर्द का अनुभव हो सकता है और आप बच्चों के प्रति अनावश्यक रूप से क्रोधित होते हुए दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में अपने व्यवहार में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें, अन्यथा आपके बच्चों के साथ संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
इस सप्ताह आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए किसी प्रकार का ऋण लेने की योजना बना सकते हैं. हालांकि, इस समय आपको बैंक या किसी अन्य वित्तीय संस्थान से ऋण प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है, लेकिन धन से संबंधित लेन-देन करते समय आपको शुरू से ही सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी.
यह सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में आनंद, शांति और समृद्धि लेकर आएगा. इसके चलते आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल या रिश्तेदार के घर जाने की योजना बना सकते हैं. इस दौरान आपके सामने कई नए प्रस्ताव आएंगे, जो आपके लिए अत्यंत आकर्षक सिद्ध होंगे. हालांकि, आपको यह समझना आवश्यक है कि भावनाओं में बहकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना समझदारी नहीं, बल्कि मूर्खता होगी.
सिंह राशि वाले विवादों से बचें, बढ़ सकती हैं परेशानियां, देखें 16-22 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले धैर्य से काम लें, जानें 16 से 22 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अपने शिक्षकों के ज्ञान का लाभ उठाते हुए, उनकी सहायता और सहयोग लेने में संकोच न करें. इस समय उनका ज्ञान और अनुभव आपको विषयों को समझने में सहायता प्रदान करेगा, जिससे आप भविष्य की सभी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.
शुभ डेट: 11,12,13
शुभ कलर: ग्रे, हरा, पीला
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, रविवार
सावधानी: आंखें बंद करके किसी पर भरोसा नहीं करें.
उपाय: आप रोज़ 23 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें.
कुंभ राशि वालों की आय में बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे धन लाभ का अवसर, जानें 16 से 22 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों के आर्थिक सफलता की ओर बढ़ेंगे कदम, देखें 16 से 22 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










