मकर राशि वालों के विवाद उत्पन्न हो सकता है, जानें 11 से 17 मई का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 May 2025 7:18 AM
Capricorn Weekly Horoscope 11 to 17 May 2025
Capricorn Weekly Horoscope 11 May to 17 May 2025: मकर राशि के लिए 11 मई से 17 मई 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Capricorn Weekly Horoscope 11 May to 17 May 2025: मई माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 11 मई से 17 मई 2025
मकर राशि: मकर राशि के जातक इस सप्ताह भूमि की खरीद को अंतिम रूप देने में व्यस्त रहेंगे. हालांकि, वे पहले संबंधित जानकारी एकत्रित करने में भी समय व्यतीत करेंगे, जिससे संबंधित पक्ष के झूठ और सच के बीच भेद करना आसान होगा. इस कार्य में उन्हें परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. धन निवेश से लाभ की संभावना बनी रहेगी. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सप्ताह का प्रारंभिक और मध्य भाग कुछ प्रतिकूल हो सकता है, जिससे वे थोड़े चिंतित रहेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में विवाद उत्पन्न हो सकता है, और जीवनसाथी उनकी बातों से असहमत रह सकते हैं. हालांकि, वे उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे, लेकिन जीवनसाथी को उनकी बातें गंभीरता से नहीं लगेंगी. सप्ताह के अंत में उनकी सेहत में सुधार होगा और पेशेवर जीवन में भी सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी. नौकरी के क्षेत्र में उन्हें कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि, मशीनों के साथ काम करते समय सावधानी बरतनी होगी.
मेष राशि वालों के खर्चों में भी इजाफा हो सकता है, देखें 11 से 17 मई का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों में थकान या कमजोरी, उत्पन्न हो सकती हैं, देखें 11 से 17 मई का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों को परिवार की चिंताएं हो सकती है, देखें 11-17 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि वालों को उपचार की आवश्यकता हो सकती है, देखें 11 से 17 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता मिलेगी, देखें 11-17 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वाले करीबी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं, देखें 11 से 17 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
शुभ रंग-पर्पल, ग्रे
शुभ अंक-12,14
शुभ दिन-बुधवार, शनिवार
तुला राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है, जानें 11 से 17 मई का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों की मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी, जानें 11 से 17 मई का साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि वालों की कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा, देखें 11 से 17 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों के विवाद उत्पन्न हो सकता है, जानें 11 से 17 मई का साप्ताहिक राशिफल
कुम्भ राशि वालों का प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है, जानें 11 से 17 मई का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों की चिंता बढ़ सकती है, देखें 11 से 17 मई का साप्ताहिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










