August 2023 Grah Gochar: अगस्त माह में इन ग्रहों का होगा गोचर, जीवन में आएगा बड़े बदलाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Jul 2023 7:21 AM
August 2023 Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, शुक्र और मंगल अपनी राशि बदलेंगे, जिसका सभी राशि वालों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा.आइए जानते हैं अगस्त में ग्रहों के गोचर करे बारे में और राशियों पर पड़ने वाले उसके प्रभाव.
\August 2023 Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों का वर्णन किया गया है. वे नौ ग्रह हैं- सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु. यह सभी ग्रह एक निश्चीत अवधि के बाद राशि परिवर्तन-गोचर, वक्री, नक्षत्र परिवर्तन, उदय और अस्त होते हैं. अगस्त में सूर्य, शुक्र और मंगल अपनी राशि बदलेंगे, जिसका सभी राशि वालों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा.आइए जानते हैं अगस्त में ग्रहों के गोचर करे बारे में और राशियों पर पड़ने वाले उसके प्रभाव.
अगस्त शुक्र गोचर 2023
शुक्र को धन-वैभव, विलासिता, सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. किसी भी जातक की कुंडली में शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है. बता दें कि 7 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 7 अगस्त की सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस दौरान कन्या, तुला और वृषभ राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है. इसके दूसरे दिन ही यानी 8 अगस्त को इसी राशि में अस्त हो जाएंगे.शुक्र के अस्त होने से कई राशियों को लाभ मिल सकता है.
अगस्त में मंगल का गोचर
ग्रहों के स्वामी मंगल भी अगस्त में अपनी राशि बदलेंगे.17 अगस्त को मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेगा.मेष और कन्या राशि के लोगों को इस दौरान हर काम में सफलता मिलेगी.मंगल के इस गोचर के बाद मेष और कन्या राशि वाले जातक हर कार्य में सफलता हासिल करेंगे. बता दें कि मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि-संपत्ति का कारक ग्रह माना गया है.
सूर्य गोचर 2023
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 17 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर अपनी राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं.सूर्य के अपनी राशि में प्रवेश करने से कई राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है.सूर्य के गोचर से समाज में मान-सम्मान, रचनात्मक कला आदि की बढ़ोतरी होगी.शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है.एकाग्रता, ऊर्जा और बुद्धि काफी मजबूती आएगी.
18 अगस्त को बुध वक्री
अभी बुध सिंह राशि में चल रहे हैं.इसके बाद 18 अगस्त को वे सिंह राशि में ही वक्री हो जाएंगे, लेकिन इसके बाद सितंबर में यानि 7 सितंबर को सिं राशि में ही बुध की मार्गी चाल शुरू हो जाएगी.जो 30 सितंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे.ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दौरान स्त्रियों का वर्चस्व बढ़ेगा.इसके बाद 19 अक्टूबर तक बुध इसी स्थिति में रहेंगे.
शुक्र उदय 2023
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 18 अगस्त को शाम 7 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में उदय हो जाएंगे. शुक्र के शुभ प्रभाव से जातकों को जीवन में भौतिक सुखों के साथ-साथ वैवाहिक सुख, विलासिता आदि की प्राप्ति हो सकती है.
बुध वक्री 2023
बुद्धि के कारक बुध ग्रह 24 अगस्त 2023 को देर रात 12 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं. वक्री यानी बुध सिंह राशि में उल्टी चाल से चलेंगे. ऐसे में 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ फल पड़ने वाला है.
इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा. ये चंद्र ग्रहण इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण दुनिया भर के कई हिस्सों में देखा गया लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था.
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को देर रात 1:06 बजे शुरू होगा और 2:22 बजे समाप्त होगा. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में भी नजर आएगा. इस कारण सूतक काल भी भारत में मान्य होगा. भारत में ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी. सूतक काल की बात करें तो चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल हमेशा 9 घंटे पहले लग जाता है. दूसरे चंद्र ग्रहण के दौरान भारत में सूतक काल दोपहर 4:05 पर शुरू होगा और 2:22 बजे समाप्त हो जाएगा.
भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा.
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










