आज का वृषभ राशिफल 16 मार्च 2024: आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Mar 2024 5:57 AM
आज का वृषभ राशिफल 16 मार्च 2024
Today horoscope आज का वृषभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 16 मार्च 2024 horoscope in hindi: वृषभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
वृषभ- आज दिवाली का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आज घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे. नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है, लेकिन वह अपने सीनियर्स की सलाह से उस कार्य को समय से पूरा कर पाएंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सरप्राइस मिल सकता है.
लव राशिफल– शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव दिखेगा और इसकी वजह आप का बर्ताव हो सकता है. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे अनुभव होंगे और आपका प्रिय अपनी कुछ परेशानियों को आप से बांटेगा.
हेल्थ राशिफल– आज आपके स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है. स्वस्थ दिनचर्या बनाने और विश्राम के लिए समय निकालने के लिए अपने आंतरिक अनुशासन का उपयोग करें. अधिक काम करने से शारीरिक और भावनात्मक रूप से आप पर बुरा असर पड़ सकता है. प्रकृति के साथ फिर से जुड़ें, शायद पार्क में टहलें या कुछ हल्की बागवानी करें. पृथ्वी राशि के रूप में यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.
शुभ अंक—9
शुभ रंग—ग्रे
वृषभ राशि के लिए आज का आर्थिक राशिफल
कारोबार में बेहतर परिणाम बनेंगे. उद्योग उत्पाद लाभप्रद रहेगा. सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. सहकारिता को बल मिलेगा. विभिन्न क्षेत्रों में शुभता बनी रहेगी. उपलब्धियां बनेंगी. संपर्क संवाद की प्रबलता बढ़ेगी. वादा पूरा करेंगे.
शनिवार को करें ये उपाय
शास्त्रों में निहित है कि न्याय के देवता शनि देव भगवान शिव और जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त हैं. अतः शनिवार के दिन शिव जी की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं. उनकी कृपा साधक पर बरसती है. अगर आप कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव से निजात पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन स्नान-ध्यान के पश्चात गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें. इस उपाय को करने से भी धन संबंधी परेशानी भी दूर हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










