तुला राशिफल 21 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा शानदार, व्यापार में लाभ के योग

आज का तुला राशिफल 21 फरवरी 2026
Aaj Ka Tula Rashifal 21 Febuary 2026: आज 21 फरवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि हो जाएगी. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी डिजिटल नेटवर्किंग और करियर के नए रास्तों के लिए बेस्ट है. मीन राशि में चंद्रमा और शनि की युति थोड़ा भावनात्मक दबाव दे सकती है पर मकर के मंगल आपको रुकने नहीं देंगे.
Aaj Ka Tula Rashifal 21 Febuary 2026: तुला राशि- शुक्र की स्थिति मनोरंजन और बिजनेस पार्टनरशिप के लिए लकी है पर सेहत नाजुक रह सकती है. आज आप दोस्तों के साथ पार्टी या घूमने-फिरने के मूड में रहेंगे. बिजनेस में पार्टनरशिप से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं. आप आज कई जिम्मेदारियां एक साथ निभाएंगे जिससे नाम बढ़ेगा. हालांकि काम की भागदौड़ के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें.
करियर-बिजनेस: शुक्र की मजबूत स्थिति मनोरंजन, कला और फैशन से जुड़े युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. बिजनेस में पार्टनरशिप से आज तगड़ा मुनाफा होने के योग हैं. आप आज कई जिम्मेदारियां एक साथ निभाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी और नए प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क बनेंगे.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन रोमांस और पार्टी के नाम रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने या फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन प्रपोजल मिलने का है. शुक्र का प्रभाव आपके आकर्षण को बढ़ाएगा, जिससे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
हेल्थ: सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नाजुक रह सकता है. काम की भागदौड़ और मनोरंजन के बीच आप अपनी डाइट को नजरअंदाज कर सकते हैं, जिससे एसिडिटी या पेट दर्द की समस्या हो सकती है. आज अपनी ऊर्जा को बचाकर रखें और बाहर के जंक फूड से सख्त परहेज करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आज आपके लिए अनिवार्य है.
सावधानी: दिखावे के चक्कर में अपनी जेब पर ज्यादा बोझ न डालें.
उपाय: देवी लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- मैरून
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 21 फरवरी 2026: आज है विनायकी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
Also Read:- तुला राशि के पंचम भाव में शुक्रदेव का प्रभाव, प्रेम संबंध और धन लाभ में जबरदस्त उछाल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




