ePaper

तुला राशि के पंचम भाव में शुक्रदेव का प्रभाव, प्रेम संबंध और धन लाभ में जबरदस्त उछाल

Updated at : 20 Feb 2026 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
Tula Saptahik Rashifal

साप्ताहिक राशिफल

Tula Saptahik Rashifal 22 To 28 February 2026: आपकी राशि स्वामी शुक्र कुंभ राशि के पंचम भाव में सूर्य, मंगल, बुध और राहु के साथ युति बनाएंगे. शनि आपके छठे भाव में और गुरु भाग्य भाव में विराजमान रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Tula Saptahik Rashifal: तुला राशि: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. कुंभ राशि के ग्रहों का प्रभाव आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएगा. प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी रोमांचक रहने वाला है.

करियर: इस सप्ताह शुक्र और बुध का कुंभ में होना रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता दिलाएगा. व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे.

लव लाइफ: इस हफ्ते रोमांस के लिए यह एक बेहतरीन सप्ताह है, प्रेमी के साथ यादगार समय बीतेगा. संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है जो घर में खुशियां लाएगा.

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में पैरों में थकान महसूस हो सकती है. खुद को हाइड्रेटेड रखें और संतुलित आहार लें.

सावधानी: पंचम भाव में राहु भ्रम पैदा कर सकता है, इसलिए शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में बड़े निवेश से बचें.

उपाय: शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में या जरूरतमंद महिला को सफेद वस्तुएं जैसे-चावल, दूध, चीनी या सफेद वस्त्र दान करें.

शुभ अंक- 7, 16, 25
शुभ रंग- सफेद और नीला

Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola