आज 7 अप्रैल का राशिफल, किसके लिए आएगी खुशखबरी, कौन रहेगा परेशान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Apr 2026 7:21 AM
आज 7 अप्रैल 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल ग्रहों की चाल पर आधारित है, जिसमें कुछ राशियों को सफलता और लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को सावधानी और धैर्य से काम लेने की सलाह दी गई है.
Aaj Ka Rashifal: आज 7 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं, जबकि सूर्य, मंगल और शनि मीन में स्थित हैं. ऐसे में कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का राशिफल
मेष राशि: भाग्य का पूरा साथ, लेकिन खर्चों से रहें सावधान
आज चंद्रमा आपके नौवें भाव में होने से किस्मत आपके पक्ष में दिखाई दे रही है. लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी. हालांकि सूर्य और शनि के प्रभाव से खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है, जो रिश्ते को मजबूत करेगा. करियर में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा और छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.
वृषभ राशि: सेहत का रखें ध्यान, निवेश में बरतें सावधानी
आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में हैं, जिससे स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या अधिक काम का दबाव मानसिक तनाव दे सकता है. हालांकि आर्थिक लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में छोटे विवाद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
मिथुन राशि: रिश्तों में मधुरता, करियर में नए अवसर
आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में हैं, जिससे वैवाहिक जीवन और साझेदारी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. गुरु का प्रभाव आपके निर्णय को मजबूत करेगा और करियर में प्रगति के अवसर बढ़ेंगे. अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
कर्क राशि: विरोधियों से सावधान, स्वास्थ्य पर दें ध्यान
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए थोड़ा सतर्क रहने का है. चंद्रमा छठे भाव में होने से विरोधियों से सावधान रहें और विवादों से बचें. कार्यस्थल पर संयम रखें. पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें. आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें और अनावश्यक खर्च से बचें.
सिंह राशि: रचनात्मकता में वृद्धि, प्रेम जीवन में उत्साह
आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में हैं, जिससे रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है. केतु के कारण थोड़ी मानसिक उलझन हो सकती है, लेकिन गुरु का मार्गदर्शन आपको सही दिशा देगा. प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा और छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.
कन्या राशि: पारिवारिक सुख और करियर में स्थिरता
चंद्रमा आपके चौथे भाव में होने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. घर-परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. रिश्तों में थोड़ा तनाव संभव है, इसलिए समझदारी से बातचीत करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन माता की सेहत का ध्यान रखें.
तुला राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि, नए अवसर मिलेंगे
आज चंद्रमा तीसरे भाव में होने से आपका साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे. छोटी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी. प्रेम जीवन में सुधार आएगा और करियर में नए संपर्क बनेंगे. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा.
वृश्चिक राशि: धन लाभ के योग, परिवार में खुशियां
आज चंद्रमा दूसरे भाव में हैं, जिससे आपकी वाणी प्रभावशाली होगी और धन संचय के अवसर मिलेंगे. परिवार में शुभ कार्य हो सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. प्रेम जीवन में आपका स्नेह रिश्तों को मजबूत करेगा. स्वास्थ्य के मामले में गले या दांत से जुड़ी समस्या हो सकती है.
धनु राशि: व्यक्तित्व में निखार, करियर में सफलता
चंद्रमा आपके प्रथम भाव में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. करियर में लिए गए निर्णय सफल होंगे. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है और वे अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 07 अप्रैल का लव राशिफल, कहीं प्यार की बारिश, कहीं तकरार की चिंगारी
मकर राशि: खर्चों पर नियंत्रण जरूरी, मानसिक तनाव संभव
आज चंद्रमा बारहवें भाव में हैं, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है. नींद की कमी और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगे. प्रेम जीवन में गलतफहमी से बचें और आर्थिक मामलों में सावधानी रखें.
कुंभ राशि: आय में वृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होने से आय के नए स्रोत बनेंगे. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. प्रेम जीवन में खुशी रहेगी. पढ़ाई में ध्यान की कमी हो सकती है, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी.
मीन राशि: करियर में उन्नति, बड़े अवसर मिलेंगे
आज चंद्रमा आपके दसवें भाव में हैं, जिससे करियर में सफलता और प्रमोशन के योग बनेंगे. सूर्य, मंगल और शनि के कारण स्वभाव में कठोरता आ सकती है, इसलिए संयम रखें. व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द या आंखों में जलन हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










