Aaj Ka Rashifal,28 अगस्त 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Aug 2023 6:38 AM
Aaj Ka Rashifal, 28 अगस्त 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
आज तारीख है 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
आज के दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 28 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Health Rashifal, 28 अगस्त 2023: कैसा रहेगा आपका हेल्थ राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे
Also Read: Career Horoscope Today for 28 August 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
उद्यमी या व्यवसायी कुछ योजनाएं बना सकते हैं. आप में से कुछ.साझेदारी से.बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आप अपने संपर्कों को बढ़ाएंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे. आर्थिक रूप से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा. आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है. घरेलू मोर्चे पर सामंजस्य रहेगा और शादी या जन्म या धार्मिक समारोह जैसे कार्यक्रम मनाया जा सकता है. आपको अचानक यात्रा के लिए अपने बैग जल्दी में पैक करने पड़ सकते हैं.
लकी नंबर 7
लकी कलर आसमानी
Also Read: Aaj Ka Mesh Rashifal 28 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मेष राशि का दैनिक राशिफल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको उम्मीद के मुताबिक धन प्राप्त होगा. इस राशि के.नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी. ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा. इस राशि के व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे. कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बदलाव लायेगी. आपको छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा.
लकी नंबर 4
लकी कलर संतरी
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें. युवा वर्ग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं. लव लाइफ में विवाद हो सकता है. आपको उसका समाधान कर लेना चाहिए. विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है. आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे. अध्ययन में मन लगेगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
लकी नंबर 2
लकी कलर हरा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मन स्थिर न होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक बेहतर महसूस करेंगे. कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है. कोशिशों के पूरा होने में थोड़ी देर हो सकती है. ऑफिस में सहयोगियों से वाद-विवाद हो सकता है. आपको ऐसी स्थिति से बचना चाहिए. सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है.
लकी नंबर 6
लकी कलर श्वेत
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा है. अचानक धन लाभ हो सकता है. घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम भी निपटाना पड़ेगा. कोई ऐसा काम करने की इच्छा हो सकती है जिससे आने वाले दिनों में आपको फायदा होगा. आप में नया कार्य प्रारंभ करने की प्रेरणा जागृत होगी. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श होगा. घर परिवार मे किसी मांगलिक आयोजन मे संललित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है.
लकी नंबर 9
लकी कलर स्लेटी
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज पैसों से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जायेगा. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. किसी दोस्त के सकारात्मक प्रभाव से आपके स्वभाव में चेंज आयेगा. आप अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे. आप अपना कुछ समय अपनी कला को निखारने में दे सकते हैं. आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. परिवार की ओर से भी आपको पूरा-पूरा समर्थन मिलेगा. आपके जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे. आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस बना रहेगा.
लकी नंबर 7
लकी कलर केसरी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे. आज आपकी इनकम सामान्य रहेगी. सकारात्मक व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं. आप काफी व्यस्त और सक्रिय भी रहेंगे. कुछ अनचाहे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है. रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है. लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे. किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटन स्थल पर जाने से मन प्रसन्न होगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा.
लकी नंबर 5
लकी कलर नीला
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे. शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा. आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं. आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा. आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे. इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम हासिल होंगे. आज आप कई तरह के नये काम करना चाहेंगे. आपकी कोशिशें सफल रहेगी.
लकी नंबर 6
लकी कलर पीला
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा. अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें. कारोबार में वृद्धि होगी. कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी. परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे. आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं. परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है. अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी. भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है.
लकी नंबर 3
लकी कलर गुलाबी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आप बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना आपके लिए गलत साबित हो सकता है. रास्ते में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इससे घबराएं नहीं अपने आत्मविश्वास को बनाएं रखें इससे आप मजबूत रहेंगे. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें आप थोड़े भावुक हो सकते हैं.
लकी नंबर 1
लकी कलर भूरा
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे. आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे. आपके सगे-संबंधी आर्थिक रूप से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे. बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी. आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा. साथ ही घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. आपका कोई जरुरी काम पूरा होगा.
लकी नंबर 8
लकी कलर ग्रे
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है. किसी खास इंसान से सीधी और खुली बात हो सकती है. जिससे परेशानियों से निपटने का तरीका मिल सकता है. शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. कुसंगति से हानि होगी. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. क्रोध व उत्तेजना से समस्या बढ़ सकती है.
लकी नंबर 6
लकी कलर मैरुन
Also Read: Aaj Ka Meen Rashifal 28 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मीन राशि का दैनिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










