ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 28 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 28 Aug 2023 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 28 अगस्त 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 28 अगस्त 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
अपनी मीठी वाणी का उपयोग प्रेमी की प्रशंसा के लिए कर सकते हैं. प्रेमी आपको मन की बात कह सकता है लेकिन आप केवल रोमांटिक बात ही सुनना चाहेंगे. आप उसकी निजी बातों को अगले दिन के लिए रखना चाहेंगे. एकाध बात आपको सुन लेनी चाहिए.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा. प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
किसी बात को लेकर आप दोनों भ्रम में बने रह सकते हैं या आप दोनों किसी बात से अनजान गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं. अपनी ईगो के चलते आप दोनों में से कोई भी इस गलतफहमी को दूर करने की पहल भी नहीं करना चाहेगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी, जिनको मिल बैठकर सुलझा लेना जरूरी होगा. प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 लव-लाइफ को लेकर बहुत से सपने बुनने का दिन रहेगा. कैसे अपनी लव-लाइफ को सुधारा जाए या कैसे इसे और अधिक रोमांटिक बनाया जाए आदि बातें आपके मन में उमड़-घुमड़ मचाने वाली होगी. आज अर्थपूर्ण बातचीत का सिलसिला प्रेमी के साथ चल सकता है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. प्रेम जीवन में लड़ाई- झगड़े की स्थिति बन सकती है, सावधानी बरतें.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
भले आपका रिलेशन अब खटाई में जाने वाला है उससे पहले आज आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिसका दृष्टिकोण एकदम अलग है. जो दुनिया को अपने अद्भुत नजरिए से दूसरों से भिन्न देखता है. आप उसके इस अंदाज से बेहद प्रभावित होंगे.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 प्रेम जीवन में भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आप अपने रिश्ते को बहुत बढ़िया बनाएंगे. दांपत्य जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा. जीवन साथी आपसे बहुत खुश रहेगा.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

प्रेमी पर अपनी बातों से दबाव डालने की आपकी जो आदत है उसे आप एक तरफ रखकर केवल और केवल प्रेमी की बातें सुनें. कोई प्रतिक्रिया ना दें और सुनने की आदत डालें. संबंधों को बैलेंस करके चलना होगा अन्यथा इनका जल्द ही दम घुट सकता है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे. अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे उनका दिल जीत पाएंगे. दांपत्य जीवन आज किसी तनाव की भेंट चढ़ सकता है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुछ ऐसी बातें जो आपाके लिए बहुत महत्व रखती हैं, उनके लिए आप प्रेमी के साथ बात करके उसका मत जानेंगे लेकिन आपकी उम्मीद के विपरीत प्रेमी अपनी बात कह सकता है. आपकी बातों से प्रेमी असहमति प्रकट कर सकता है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा. प्रेम जीवन के लिए समय मिला जुला असर देने वाला रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola