मीन राशि वाले जल्दबाजी से बचें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों का 30 मई 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 May 2025 6:06 AM
Aaj Ka Rashifal 30 May 2025
Aaj Ka Rashifal 30 May 2025: आज तारीख है 30 मई 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 30 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शुक्रवार 30 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए समय अनुकूल है नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है. धर्म को धारण करें . आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. गाय को रोटी खिलाई लाभ मिलेगा
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ राशि : आय मे वृद्धि होगी. कार्य स्थल पर नए संपर्क बनेंगे. भाग्योदय संभव है. विवाह या संतान योग बन रहे हैं . तीर्थ यात्रा भी संभव है .
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: ब्लू
मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं. शादी या संतान का योग बन रहा है. व्यापार में वृद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ लाभदायक सिद्ध होगा.
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: हरा
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए मनपसंद नौकरी से इच्छाएं पूरी होंगी. व्यापार में उन्नति होगी. आर्थिक समस्याएं हल होंगी. निकट संबंधियों से सहयोग की संभावना बन रही है. रुचि के अनुसार कार्य मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा.
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: उजला
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए संघर्षपूर्ण समय चल रहा है, इसलिए अनावश्यक विवादों से बचें. घर में मांगलिक कार्यों के अवसर बन सकते हैं. ध्यान, भक्ति आदि पूजा-पाठ से मानसिक शांति बनी रहेगी.
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: गुलाबी
कन्या राशि : कन्या राशि के जातक अपने नौकरी और व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे. सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी. तीर्थ यात्रा भी संभव है. मन की एकाग्रता के लिए गणपति की वंदना लाभदायक रहेगी.
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: आसमानी
तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है. उधार लेने से बचें. कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा. परमात्मा को याद करते रहें. और गाय को रोटी खिलाएं.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: काला
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों का समय संघर्षपूर्ण है, और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, उनकी आय में वृद्धि होती रहेगी. कुबेर की उपासना करना उचित रहेगा.
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: लाल
धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए आकस्मिक धन के योग बन रहे हैं, और भाग्योदय की संभावना है. ध्यान योग करना लाभकारी होगा, और शुभ समाचार प्राप्त होगा.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: गुलाबी
मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए आय लगातार बनी हुई है, मान-सम्मान में वृद्धि के लिए अपने प्रिय पर भरोसा रखें, सब कुछ अनुकूल होगा. धर्म के अनुसार आचरण करें.
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: ब्लू
कुम्भ राशि : कुंभ राशि के जातकों का समय शुभ चल रहा है. फिर भी संघर्ष बनी रहेगी. लंबी यात्रा या तीर्थ यात्रा करनी पड़ सकती है, कार्य स्थल में बदलाव के योग बन रहे हैं. सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
शुभ रंग- पीला,शुभ अंक -9
मीन राशि : आय का योग उत्तम है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. व्यावसायिक उतार-चढ़ाव से मन में दुविधा बनी रहेगी. अपने जीवन में धार्मिकता को अधिक महत्व दें.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग:लाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










