Aaj Ka Rashifal,19 अगस्त 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Aug 2023 6:46 AM
Aaj Ka Rashifal, 19 अगस्त 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj Ka Rashifal,19 अगस्त 2023: आज तारीख है 19 अगस्त 2023 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
आज के दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 19 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Also Read: Career Horoscope Today for 19 August 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल
देखें आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. नए मित्र बनेंगे.अच्छी खबर मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी.कार्यों में गति आएगी. विवेक का प्रयोग करें. लाभ में वृद्धि होगी. मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा.खर्चों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें. आज आप अपना बजट भी बना सकते है जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा.
लकी नंबर 6
लकी कलर पीला
Also Read: Aaj Ka Mesh Rashifal 19 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मेष राशि का दैनिक राशिफल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी.बिगड़े काम बनेंगे. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. आय में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. धन संबंधी कोई समस्या परेशान कर रही है तो वह आज के दिन सुलझ जाएगी और आप जैसा चाहते है वैसा ही होगा. अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखे.
लकी नंबर 3
लकी कलर गुलाबी
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लेन-देन में सावधानी रखें.किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें.शोक संदेश मिल सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. किसी के उकसाने में न आएं. व्यस्तता रहेगी. थकान व कमजोरी रहेगी.मित्रों या रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और वे आपके साथ कहीं जाने का भी प्लान कर सकते है. आप भी उनके सहयोग से तरक्की करेंगे और मन ही मन खुश होंगे.
लकी नंबर 1
लकी कलर भूरा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है. नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके काम को सराहा जाएगा. व्यापार में भी नए समझौते होंगे जिस कारण मन खुश रहेगा.
लकी नंबर 8
लकी कलर ग्रे
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार में वृद्धि के योग हैं. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.किसी मांगलिक कार्य में धन खर्च होगा और उसका लाभ भी आपको मिलेगा. घर में किसी चीज़ को लेकर आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी.
लकी नंबर 3
लकी कलर मैरून
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा.राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. कारोबार से लाभ होगा.नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है.काम में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा लेकिन उसका लाभ भी साथ के साथ मिलेगा जिस कारण प्रसन्नता होगी. परिवार के साथ मेलझोल और बढ़ेगा.
लकी नंबर 7
लकी कलर आसमानी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें. दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें.आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा.फालतू की बातों पर ध्यान न दें.निजी नौकरी में हैं तो किसी बात को लेकर तनाव रहेगा और आप काम में मन नही लगा पाएंगे. बिज़नेस में भी कोई डील अटक सकती हैं.
लकी नंबर 4
लकी कलर संतरी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तीर्थदर्शन हो सकता है.सत्संग का लाभ मिलेगा. राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे. कारोबार मनोनुकूल रहेगा. शेयर मार्केट में जोखिम न लें.नौकरी में चैन रहेगा.आय से अधिक खर्चे होंगे जो आपकी परेशानी को और बढ़ा देंगे. ऐसे में बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करे और जहाँ आवश्यक हो वही खर्च करे.
लकी नंबर 2
लकी कलर हरा
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे. व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. कार्य पूर्ण होंगे. प्रसन्नता रहेगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भाग्य का साथ मिलेगा.आपके विरोधी आपका नुकसान करने का प्रयास करेंगे लेकिन यदि आप सूझ-बूझ से काम लेंगे तो वे आपका कुछ नही बिगाड़ पाएंगे. इसलिये सतर्क रहे.
लकी नंबर 6
लकी कलर श्वेत
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लंबी यात्रा हो सकती है. लाभ होगा. नए अनुबंध हो सकते हैं.रोजगार में वृद्धि होगी.रुके कार्य पूर्ण होंगे. प्रसन्नता रहेगी.शाम के समय किसी अनजान व्यक्ति से बहस हो सकती है. ऐसे में व्यर्थ के झगड़ो में पड़ने की बजाए अपने काम पर ध्यान दे.भाई-बहन के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी.
लकी नंबर 9
लकी कलर स्लेटी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा.किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं. विवाद से बचें. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी.काम में मन नहीं लगेगा. व्यापार ठीक चलेगा. आय होगी.परिवार के किसी कार्यक्रम के कारण यात्रा पर जाने के योग है.शहर से बाहर जाना भी हो सकता है. ऐसे में पूरी सावधानी बरते और बाहर का कम से कम खाए.
लकी नंबर 7
लकी कलर केसरी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी.कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी.निवेश लाभदायक रहेगा.आज के दिन किसी प्रकार का जोखिम ना ले क्योंकि यह आपके लिए शुभ नही रहेगा. किसी से अनबन भी है तो आज के दिन शांत रहे और बात को बढ़ने ना दे.
लकी नंबर 5
लकी कलर नीला
Also Read: Aaj Ka Meen Rashifal 19 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मीन राशि का दैनिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










