कुंभ राशि वालों के घर में कोई आयोजन संभव है, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 27 अप्रैल 2025 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 april 2025

Aaj Ka Rashifal 27 april 2025: आज तारीख है 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज सोमवार 27 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनका आप सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे. पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद अनुभव दे सकती है. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं. निवेश से लाभ संभव है, परंतु सोच-समझकर ही निर्णय लें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल

वृषभ
धैर्य और संयम से काम लें. आज किसी प्रिय व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं, पर संवाद से हल निकलेगा. आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी. नौकरी में मनचाही दिशा में प्रगति संभव है. संतान की ओर से संतोष मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधित समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन
रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से समर्थन मिलेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. नए रिश्ते बनने के योग हैं. यात्रा से लाभ संभव है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

कर्क
भावनाओं पर नियंत्रण रखें. आज किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है. पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है. मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग लाभकारी रहेगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

सिंह
ऊर्जावान महसूस करेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. कारोबारियों के लिए लाभ का दिन है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. किसी आयोजन में भाग ले सकते हैं.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या
आज दिन सामान्य रहेगा. व्यर्थ की चिंता से बचें. काम की अधिकता से तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी. किसी पुराने मित्र से लाभकारी संपर्क होगा. खर्च पर नियंत्रण रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी

तुला
सौंदर्य और कला से जुड़े लोग सफलता पाएंगे. नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंगे. बच्चों की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. धन आगमन के संकेत हैं. मानसिक संतुलन बनाए रखें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला

वृश्चिक
महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए उपयुक्त समय है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. जोखिम वाले कार्यों में लाभ मिलेगा. जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. सेहत उत्तम रहेगी.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल-भूरा

धनु
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा के योग बन रहे हैं. नौकरी में बदलाव के लिए समय अनुकूल है. निवेश लाभदायक रहेगा. परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

मकर
कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य रखें. परिश्रम का फल मिलेगा. मित्रों से लाभ होगा. परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है. साझेदारी के कार्यों में सावधानी रखें. पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: स्लेटी

कुंभ
आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता देगा. सोशल मीडिया या संचार माध्यम से प्रसिद्धि मिल सकती है. घर में कोई आयोजन संभव है. मित्रों से सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला-हरा

मीन
कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता से सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. नौकरी में तरक्की संभव है. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: बैंगनी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola