Aaj Ka Rashifal,24 अगस्त 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Aug 2023 7:11 AM
Aaj Ka Rashifal, 24 अगस्त 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj Ka Rashifal,24 अगस्त 2023: आज तारीख है 24 अगस्त 2023 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
आज के दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 24 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
देखें आज का राशिफल
Also Read: Career Horoscope Today for 24 August 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रसन्नता रहेगी.जोखिम न लें. लाभ होगा. कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें आर्थिक अनुकूलता रहेगी. रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा. पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे. कही यात्रा करने के योग है लेकिन वह आसपास ही होगी. प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता हैं जो आपको आनंदित करेगा.
लकी नंबर 2
लकी कलर हरा
Also Read: Aaj Ka Mesh Rashifal 24 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मेष राशि का दैनिक राशिफल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आय बढ़ेगी.मनोरंजक यात्रा होगी. प्रसन्नता रहेगी. सहयोगी मदद नहीं करेंगे.व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें. परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन होगी और ज्यादा सोचेंगे तो परिणाम उलट होंगे. छात्रों का मन रचनात्मकता में ज्यादा लगेगा.
लकी नंबर 6
लकी कलर श्वेत
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मेहनत अधिक होगी. आवास संबंधी समस्या हल होगी. आलस्य न करें. सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे. व्यावसायिक चिंता रहेगी. संतान के व्यवहार से कष्ट होगा.इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेर के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को आज के दिन कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. व्यापार में ऊँच-नीच की स्थिति बनी रहेगी.
लकी नंबर 9
लकी कलर स्लेटी
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रसन्नता रहेगी.धनार्जन होगा. रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है. लाभदायक समाचार मिलेंगे. प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. फिजूल के खर्चों से सावधान रहे क्योंकि इससे आपके ऊपर वित्तीय तनाव हो सकता है.परिवार को लेकर चिंता बनी रहेगी.
लकी नंबर 7
लकी कलर केसरी
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रसन्नता बनी रहेगी. व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं तो आज के दिन सतर्कता बरतें और कोई ऐसा काम ना करे जो बाद में आपको परेशानी में डाल दे.
लकी नंबर 5
लकी कलर नीला
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. कार्यों में विलंब से चिंता होगी.मानसिक उद्विग्नता रहेगी. पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा.भगवान में ध्यान लगेगा और मन में शांति का अनुभव करेंगे. आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा. छात्रों को आज किसी काम में समस्या हो सकती हैं.
लकी नंबर 6
लकी कलर पीला
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूसरों पर विश्वास हानि देगा.कार्य में बाधा होगी. पत्नी से आश्वासन मिलेगा. स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे. मानसिक संतोष ,प्रसन्नता रहेगी.नए विचार, योजना पर चर्चा होगी.आगे की योजनाओं पर काम करेंगे और प्लानिंग करने पर ज्यादा ध्यान रहेगा.सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा. जॉब की तलाश में हैं तो हाथ में कुछ अच्छे ऑफर आएंगे.
लकी नंबर 3
लकी कलर गुलाबी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
निवेश शुभ रहेगा.बाहरी सहायता से काम होंगे. ईश्वर में रुचि बढ़ेगी. कामकाज की अनुकूलता रहेगी. व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें.अचानक से धन लाभ मिलने के संकेत है.पैसा कही निवेश किया हुआ हैं तो उस ओर ध्यान बनाए रखें. घर में किसी सदस्य की नौकरी भी लग सकती है.
लकी नंबर 1
लकी कलर भूरा
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
रोजगार बढ़ेगा. सतर्कता से कार्य करें. संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है.वरिष्ठ जन सहायता करेंगे. रुके कार्यों में गति आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.दुश्मनों से चुनौती मिलेगी और आप कुछ हद्द तक उन्हें लेकर परेशान भी रहेंगे. मन को शांत रखकर सोचे कि उनसे कैसा निपटा जाए.
लकी नंबर 8
लकी कलर ग्रे
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी. रुका हुआ धन मिल सकता है. निवेश शुभ रहेगा. स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा.कुछ ऐसा काम करना होगा जो आप करना नहीं चाहते होंगे. अंदर से उदासी छाई रहेगी लेकिन किसी से कह नहीं पाएंगे.घर का माहौल ठीक रहेगा.
लकी नंबर 6
लकी कलर मैरून
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.जोखिम न लें. नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें. भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा.उपहार मिल सकता है.कुछ ऐसा काम करना होगा जो आप करना नहीं चाहते होंगे.अंदर से उदासी छाई रहेगी लेकिन किसी से कह नहीं पाएंगे. घर का माहौल ठीक रहेगा.
लकी नंबर 6
लकी कलर मैरून
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वरिष्ठ जन सहायता करेंगे.अप्रत्याशित लाभ होगा. यात्रा होगी.व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी.आज का दिन प्रेम संबंध के लिए अच्छा नहीं है और किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा उसमे दरार डालने की कोशिश की जाएगी. ऐसे में बचकर रहें और किसी की बातो में आने से बचे.
लकी नंबर 4
लकी कलर संतरी
Also Read: Aaj Ka Meen Rashifal 24 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मीन राशि का दैनिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










