Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 28 जनवरी 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 28 January 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें मेष वृषभ, मिथुन और कर्क राशि राशि तक का दैनिक राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं. आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा. कारोबार में उन्नति के योग हैं. कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. न्यायपक्ष मजबूत होगा.
शुभ अंक—9
शुभ रंग—पीला
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे. कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे. मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा.
शुभ अंक—2
शुभ रंग— काला
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. खानपान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है. धन लाभ हो सकता है.
शुभ अंक—3
शुभ रंग—आसमानी
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.
शुभ अंक—4
शुभ रंग—स्वेत
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










