ePaper

Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि वालों के साथ आज हो सकती है धोखाधड़ी, जानें अन्य राशियों का 21 दिसंबर 2023 का राशिफल

Updated at : 21 Dec 2023 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि वालों के साथ आज हो सकती है धोखाधड़ी, जानें अन्य राशियों का 21 दिसंबर 2023 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 december 2023: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

जानें 21 दिसंबर 2023 का राशिफल

मेष-  यदि आप घर पर रहकर ऑनलाइन काम करते हैं तो आज के दिन थोड़ा संभल कर काम करे क्योंकि किसी के द्वारा आपसे ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा सकती हैं जिसका पता आपको बाद में चल पाएगा.आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

Also Read: Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वाले आज गलत संगती से बचें,अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 दिसंबर 2023 का दिन

वृष-  यदि आप घर पर रहकर ऑनलाइन काम करते हैं तो आज के दिन थोड़ा संभल कर काम करे क्योंकि किसी के द्वारा आपसे ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा सकती हैं जिसका पता आपको बाद में चल पाएगा.यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे. व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. शत्रु परास्त होंगे. बेरोजगारी दूर होगी.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

मिथुन:-   कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थी संगीत या कला के क्षेत्र में रुचि लेंगे तथा उनका ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ देने में होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने लिए किसी उचित व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता हैं जो उनके जीवन को एक नयी दिशा देगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. चिंता रहेगी. प्रमाद न करें.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 1

कर्क:-  यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा हैं तो वह आज के दिन और बढ़ जायेगा व आप दोनों के बीच ईर्ष्या की भावना आएगी. आप अपने साथी की किसी बात को लेकर नाराज़ रह सकते हैं, ऐसे में दूरियां और बढ़ जाएगी. यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर हो सकती है.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

Also Read: Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले इस मामले में रहें सावधान,अन्य राशियों के लिए कैसा होगा 21 दिसंबर 2023 का दिन

जिनका बृहस्पति कमजोर हो उन्हें गुरुवार का व्रत रखना चाहिए. इस दिन गुरुवार के दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी माना गया है. इससे बृहस्पति शांत होता है और व्यक्ति के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं. आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में.

बृहस्पति शांति ग्रह मंत्र

देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम।

बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।

ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

ॐ ह्रीं नमः।

ॐ ह्रां आं क्षंयों सः ।।

बृहस्पति मंत्र

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।

ॐ बृं बृहस्पतये नमः।

ध्यान मंत्र

रत्नाष्टापद वस्त्र राशिममलं दक्षात्किरनतं करादासीनं,

विपणौकरं निदधतं रत्नदिराशौ परम्।

पीतालेपन पुष्प वस्त्र मखिलालंकारं सम्भूषितम्,

विद्यासागर पारगं सुरगुरुं वन्दे सुवर्णप्रभम्।।

बृहस्पति विनियोगा मंत्र

ॐ अस्य बृहस्पति नम:

ॐ अनुष्टुप छन्दसे नम:

ॐ सुराचार्यो देवतायै नम:

ॐ बृं बीजाय नम:

ॐ शक्तये नम:

ॐ विनियोगाय नम:

ऊं अंशगिरसाय विद्महे दिव्यदेहाय धीमहि तन्नो जीव: प्रचोदयात्।

गुरु का वैदिक मंत्र

ओम बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु

यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola